Big News Jaunpur: जौनपुर का नाम बदलकर यमदग्निपुरम करने की मांग - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर लखनऊ, अलीगढ़, जौनपुर, आजमगढ़ और मिर्जापुर जिलों का नाम बदलकर नया नामकरण करने के संदर्भ में पत्र लिखा है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश के कई जिलों का नाम बदलकर नया नामकरण कर अभूतपूर्ण काम किया है, इससे भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद गौरवान्वित हुआ है।
इस प्रकार का अप्रतिम और ऐतिहासिक निर्णय आप जैसे महान व्यक्ति के बूते की ही बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री से विनम्र प्रार्थना की है कि व्यापक जन-भावना को देखते हुए लखनऊ का लक्ष्मणपुरी, अलीगढ़ का अशफाकउल्ला नगर, जौनपुर का यमदग्निपुरम्, आजमगढ़ का आर्यनगढ़ और मिर्जापुर का विंध्यवासिनी नगर या विन्ध्य धाम करने की कृपा करें।
जन-मानस और इतिहास आप का सदैव आभारी रहेगा। भाजपा नेता राज बहादुर सिंह ने भी पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की इस जायज मांग का समर्थन किया है।
Ad

Ad


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।