Earn Money Frome Home: नौकरी की तलाश में हैं तो आजमा सकते हैं ये मौका, घर बैठे करें कमाई
Corona महामारी के दौरान बहुत सी कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी की है। मौजूदा दौर में नई नौकरी मिलना काफी मुश्किल भरा काम हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपके पास टैलेंट है तो आप घर बैठे पैसा कमा सकते हैं। हम इस खबर में कुछ ऐसे ही तरीके बता रहे हैं जिनसे आप घर बैठे पैसा कमा सकते हैं।
1. स्किल: ऐसे समय में आपको अपना स्किल निखारना होगा। आप अपने स्किल के मदद से घर बैठे काम कर सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं। व्यक्तिगत ग्राहकों, एग्रीगेटर platform या छोटे व्यवसायों को online offline खोजें जो आपके किसी भी कौशल के लिए भुगतान करने को तैयार हों।
2. फ्रीलांस कर सकते हैं: घर से पैसा कमाने का सबसे आसान तरीका फ्रीलांसर के रूप में कार्य करना है। ऑनलाइन कई वेबसाइटें हैं जो लोगों को उनके कौशल और अनुभव के अनुसार फ्रीलांस काम करने का मौका देती हैं। आप ऐसी वेबसाइटों को चुन सकते हैं, जो फ्रीलांसर को मौका देती हैं।
3. ज्ञान: आप कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक गुरु, सलाहकार या शिक्षक के रूप में अपनी विशेषज्ञता साझा कर सकते हैं। आप ऐसे समय में ज्ञान का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप काम समय-समय पर या प्रति घंटे के आधार पर कर सकते हैं। यदि आप किसी भी क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं, तो आप कोचिंग क्लास या ट्रेनिंग क्लास उन लोगों को दे सकते हैं, जिनके पास स्किल्स की कमी है।
कुछ ऐसे जॉब जिनके लिए आप ट्राय कर सकते हैं
Instagram Marketing
यह कमाई करने का बेहतर तरीका है। अगर आप फोटो और वीडियो की फील्ड में अच्छा टैलेंट रखते हैं तो आपको कई कंपनियों के इंस्टाग्राम फीड फुल करने का ऑफर मिल सकता है।
IT Specialist
लगभग हर कारपोरेट ऑफिस में आईटी स्पेशलिस्ट की मांग होती है। थोड़ी ट्रेनिंग लेकर भी आप काम शुरू कर सकते हैं। ऐसे लोग पार्ट टाइम काम कर अच्छी कमाई कर सकते हैं।
Graphic Designer
इस फील्ड में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। आप जॉब के लिए प्रोफेशनल वेबसाइट पर जाकर नौकरी की तलाश कर सकते हैं। फुल टाइम और फ्रीलांसिंग के तौर पर ऐसे लोगों की काफी मांग रहती है।
Social Media Marketing Consultant
कंपनियों को अपने और अपने प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया मार्केटिंग कंसल्टेंट की जरुरत होती है। सोशल मीडिया मौजूदा दौर में कमाई का बड़ा जरिया हो चुका है और इसे कंपनियां भी बखूबी समझती हैं। अगर आप यह काम कर सकते हैं तो यह फील्ड आपके लिए बेहतर है।
Ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।