• Breaking News

    दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित, आतंकी खतरे की आशंका के मद्देनजर बढ़ाई सुरक्षा

     नई दिल्ली,  दिल्ली कई वर्षो से आतंकियों के निशाने पर रही है। दिवाली के मौके पर सरोजनीनगर मार्केट समेत कई अन्य जगहों पर आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं। लिहाजा आतंकी खतरे की आशंकाओं के मद्देनजर शनिवार से दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव के निर्देश पर पूरी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी दी गई है। आयुक्त ने सभी थानाध्यक्षों से साफ कहा है कि सुरक्षा में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी 15 जिलों के डीसीपी से कहा गया है कि वे अपने-अपने जिले में सुरक्षा जांच तेज कर दें।

    हाई अलर्ट के बीच सभी थाना पुलिस ने घरेलू सहायकों-सहायिकाओं व किरायेदारों के सत्यापन का काम फिर से शुरू कर दिया है। सभी थानाध्यक्षों से कहा गया है कि जिन इलाकों में अधिक किरायेदार रहते हैं, वहां सत्यापन के लिए कैंप लगाएं ताकि लोग जल्द सत्यापन करा सकें। सिम कार्ड डीलर, प्रॉपर्टी डीलर व पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करने वाले डीलरों को हर दिन की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को देने को कहा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसी असामाजिक तत्व को तो उक्त सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गई हैं। होटल व गेस्ट हाउस मालिकों से कहा गया है कि वे किसी को भी कमरा किराये पर देने से पूर्व उसकी पहचान पूरी तरह से सुनिश्चित कर लें। चेकिंंग में खामियां पकड़ी गई तो होटल व गेस्ट हाउस मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    धार्मिक स्थलों, बड़े बाजारों में सुरक्षा सख्त

    सभी धार्मिक स्थलों, बड़े बाजारों, मेट्रो, बड़े अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों समेत अत्यधिक भीड़भाड़ वाले जगहों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वाटर टैंक आदि पर भी थाना पुलिस को नजर रखने को कहा गया है। इसके अलावा साइबर कैफे का इस्तेमाल करने वालों पर कैफे मालिकों को नजर रखने को कहा गया है।

    आरडब्ल्यूए, मार्केट पदाधिकारियों व पीस कमेटी के साथ बैठक आज

    रविवार को सभी थाना पुलिस अपने-अपने इलाके में आरडब्ल्यूए, मार्केट पदाधिकारियों व पीस कमेटी के साथ बैठक करेगी। उन्हें सुरक्षा को लेकर चौकस रहने के निर्देश दिया जाएगा। आइ एंड इयर स्कीम के तहत आम लोगों व प्रहरी के तहत सुरक्षा गार्डो के साथ भी बैठक की जा रही है। सभी थानाक्षेत्रों में पिकेट लगाकर एंटी टेरर चे¨कग की जा रही है। इसके अलावा जमानत पर बाहर आए अपराधियों को पकड़कर उन्हें त्योहारों के खत्म होने तक जेल भेजने की कवायद शुरू कर दी गई है।

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखे वीडियो

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad