जौनपुर। जिधर जाएंगे बसपा के मतदाता वहीं उम्मीदवार मारेगा बाजी|#JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान के बाद तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के बाद भी बसपा से जुड़े मतदाताओं का भ्रम दूर नहीं हुआ और भाजपा उन वोटरों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब होती नहीं दिख रही है। इन मतदाताओं में चर्चा यही तेज है कि सपा को हराने वाले उम्मीदवार की तरफ हमें जाना है।

विदित हो कि दो बार मल्हनी (पूर्व में रारी) से विधायक रहे बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह इस बार निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में मैदान में हैं, जबकि भाजपा से मनोज सिंह, बसपा से जेपी दुबे, कांग्रेस से राकेश मिश्र मैदान में है। धनंजय के प्रमुख प्रतिद्वंदी रहे पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव को सपा ने उम्मीदवार बनाया है। दोनों प्रत्याशियों के बीच जबर्दस्त संघर्ष माना जा रहा है। दोनों के अलावा सत्ताधारी दल भाजपा के मनोज सिंह के मैदान में होने से शुरुआती दौर में लड़ाई त्रिकोणीय थी लेकिन बाद में जातीय समीकरण के चलते बहुकोणीय हो गयी थी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने राज्यसभा में खाली सीटों पर हो रहे चुनाव के दौरान अपनी पार्टी के सात विधायकों को निलंबित कर दिया और कहा कि बसपा के मतदाता सपा के उम्मीदवारों को हराने वाले प्रत्याशी को वोट देंगे। यह एक शब्द इतना भारी पड़ा कि दो-दो उपमुख्यमंत्री और खुद मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा के बड़े नेताओं को मल्हनी में आना पड़ा। सूत्र बताते हैं कि भाजपा के अंदरखाने यही चर्चा है कि यदि मायावती ने भाजपा का नाम ले लिया होता तो इतनी मेहनत न करनी पड़ती।
इनसेट-
मल्हनी में बाहरी व्यक्तियों का जमावड़ा
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में एक तरफ पुलिस प्रशासन विपक्षी उम्मीदवारों के सक्रिय कार्यकर्ताओं के यहां ताबड़तोड़ छापेमारी कर रहा है। इस मामले में निर्दल उम्मीदवार व पूर्व सांसद धनंजय सिंह के कार्यकर्ता अधिक हैं। दूसरी ओर एक राजनीतिक दल के प्रचार प्रसार में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये आपराधिक प्रवृत्त के लोगों का जमावड़ा बढ़ा हुआ है जबकि शनिवार को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मुख्यमंत्री की जनसभा भी थी। इसके चलते मल्हनी क्षेत्र में पुलिस सक्रियता अधिक रही। फिर भी अपराध से जुड़े लोग इलाकों में जमे रहे।
AD

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।