सेल्फी लेने में एक हजार फीट गहरी खाई में गिरी महिला
महू-मंडलेश्वर राज्यमार्ग पर गुरुवार को घाट सेक्शन में सेल्फी लेने के दौरान महिला की एक हजार फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 11 बजे वह पति और बच्ची के साथ जाम गेट घूमने आई थी। जाम गेट घूमने के बाद थोड़ा नीचे उतरकर घाट सेक्शन में सेल्फी लेने के लिए रुके। तभी हादसा हो गया।
मंडलेश्वर थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया ने बताया कि मृतका 28 वर्षीय नीतू निवासी बिचौली मर्दाना रोड इंदौर है। वह पति विकास बाहेती और करीब पांच वर्षीय बच्ची के साथ जाम गेट घूमने आई थी। करीब 11.30 बजे गेट से थोड़ा नीचे घाट सेक्शन में सेल्फी लेने के लिए परिवार रुका। सेल्फी लेते समय नीतू का पैर फिसलने से वह करीब एक हजार फीट नीचे खाई में गिरी। सिर, हाथ-पैर और गर्दन में गहरी चोट आने से उसकी मौत हो गई। मर्ग कायम किया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
नीतू के पिता अजब सिंह चौहान निवासी लवकुश विहार सुखलिया इंदौर ने बताया कि बेटी का प्रेम विवाह हुआ था। विकास क्या काम करता है, ये वो नहीं जानते। घटना का पता होने पर वे पहुंचे। पुलिस ने बताया कि नीतू का पति विकास किसी निजी कंपनी में कार्य करता है। जाम गेट के चौकीदार सहदेव गीरवाल ने बताया कि घटना की जानकारी करीब 11.45 बजे लगी। सूचना पर मंडलेश्वर थाने से टीम पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ पहाड़ियों में खोजबीन की गई। सर्च टीम में मंडलेश्वर थाने के एएसआइ संतोष केथवास, प्रधान आरक्षक नरेंद्र कुशवाह, आरक्षक मनोज कुशवाह, आरक्षक अनुराग, आरक्षक राजेंद्र के साथ स्थानीय रहवासी राहुल बारिया, घनश्याम नायक, विजय चौहान, कालू नायक, दीपक शर्मा शामिल थे। करीब छह घंटे मशक्कत के बाद शव को ऊपर लाया गया।
घुमावदार मोड़ पर होते रहते हैं हादसे
विंध्याचल पर्वत श्रृंखला के बीच स्थित महू-मंडलेश्वर राज्यमार्ग जितना खूबसूरत है, उतना ही खतरनाक भी है। सर्पिलाकार सड़क के घुमावदार मोड़ पर कई हादसे हो चुके हैं। घाट सेक्शन में पहाड़ियों से पत्थर मुख्य मार्ग पर गिरते रहते हैं। दिन में तो यह क्षेत्र पर्यटकों से गुलजार रहता है, लेकिन रात को सूनसान रहता है। मोबाइल नेटवर्क की कमी इस रास्ते को ज्यादा खतरनाक बना देती है। रात को लूटपाट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। राज्यमार्ग के बीच मालवा-निमाड़ की सीमा पर ऐतिहासिक जाम दरवाजे से प्रकृति का अनुपम दृश्य देखने को मिलता है।
पर्यटक इमारत पर चढ़कर सेल्फी लेते हैं। इससे खाई में गिरने का डर बना रहता है। असामाजिक तत्व जाम गेट के आसपास और पूरे घाट सेक्शन में जहां-तहां बैठकर शराब पीते हैं। घाट सेक्शन से गिरने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। करीब एक साल पहले खरगोन के दंपती की कार भी खाई में गिर गई थी। जिससे उनकी मौत हो गई थी। नईदुनिया इस संबध में कई बार प्रकाशित कर चुका है।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।