• Breaking News

    जौनपुर, चुनावी रंजिश को लेकर सपा और धनंजय समर्थकों के बीच मारपीट - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर, जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के कोहड़े सुल्तानपुर गाँव में चुनावी रंजिश में समाजवादी पार्टी और निर्दलीय पार्टी के समर्थको में मारपीट हुई । मारपीट में दोनों पक्ष के दो महिलाओं सहित दर्जन भर लोग घायल हो गए, थाने पहुँचे घायलों का पुलिस मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर रही है। 

    जौनपुर, चुनावी रंजिश को लेकर सपा और धनंजय समर्थकों के बीच मारपीट

    मारपीट में दोनों पक्षों का अलग-अलग आरोप है,उक्त गाँव निवासी घायल आकाश यादव ने तहरीर दिया है कि गाँव में ही चिखुरी निषाद की समोसा की दुकान है। समोसा लेने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों में तू-तू में-मैं होने लगा,जबकि निषाद पक्ष के घायल मनीष निषाद का कहना है कि विपक्षी कोटेदार है राशन लेने गए थे जहां वाद-विवाद पर कोटेदार पक्ष से विवाद हो गया।

    जिसमें दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के आकाश यादव, धर्मेन्द्र यादव, राहुल यादव, वृद्ध नाटे यादव, अवनीश यादव तथा दूसरे पक्ष के मनीष निषाद, आदर्श निषाद, अंकित निषाद, बॉबी निषाद एवं दो महिलाओं सहित कुल दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस घायलों को थाने लाकर मेडिकल हेतु भेज दिया।

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad