• Breaking News

    जौनपुर, नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी के रोड शो में अनेकों जगह कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया भव्य स्वागत #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    मुंगराबादशाहपुर-जौनपुर :  भाजपा की नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी का शुक्रवार को पहली बार राज्यसभा सांसद बनने के पश्चात् नगर व जिले में आगमन पर भाजपाइयों ने गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया।  

    भाजपा  जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह व  नगर मंडल उपाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) व आर्किटेक्ट  उमाशंकर गुप्ता ने रायबरेली जौनपुर स्थित इटहरा बार्डर पर 21 किलो की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

     तत्पश्चात उनका काफिला रोड शो में तब्दील हो गया। रोड शो के दौरान उन्होंने शक्तिपीठ दौलतिया श्री हनुमान मंदिर पर भगवान की आरती उतार कर आशीर्वाद लिया। रोड शो प्रतापगढ़ रोड से होते हुए नगर पालिका के परिसर में पहुंचा जहां पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। चेयरमैन शिव गोविंद साहू  सहित बड़ी संख्या में सभासदों ने माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। 

    इस दौरान राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि आज आप लोगो द्वारा जो सम्मान मिला है उसके लिए मै सदैव ऋणी रहूं गी । इसके बाद रोड शो चौराहे से नगर के मुख्य मार्ग  पर पहुंचा जहां पर भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह फंटू ,नगर मंडल अध्यक्ष सन्तोष गुप्ता व प्रभाकर द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद स्वागत समारोह गल्ला मंडी , सब्जी सब्ज़ी मंडी, नईगंज, अंजही, कटरा, गुड़हाई व नई बाजार आदि जगह-जगह पर स्वागत किया गया। 

    जिसमें पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि , अरविन्द उर्फ बच्चा साहू, मनीष साहू, संतोष मिश्रा, राजकुमार जायसवाल, उमाशंकर गुप्ता  दिवाकर दुबे, शंकर लाल केसरी ,पशुपतिनाथ गुप्त  ,सौरभ जायसवाल, गणेश गुप्ता सहित  भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।इस दौरान घरों से महिलाओं ने पुष्पों की वर्षाकर राज्यसभा सांसद का अभिवादन  किया। सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक व सभासद आलोक कुमार गुप्ता पिंटू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने  स्वागत द्वार बनाकर भव्य स्वागत किया। 

    तत्पश्चात राज्य सभा सांसद ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए हरसंभव कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है।  

    इस अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, रतनलाल,  राजीव गुप्ता , दिवाकर दुबे, विशंभर दुबे, प्रताप चंद्र मोदनवाल ,आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, नगर मंडल  उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता  आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    Ad

                                     



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad