पानी पुरी में शौचालय का पानी मिलाते हुए पकड़ा गया दुकानदार
ऐसे कौन होगा गोलगप्पे (पानीपूरी) का नाम सुनकर जिसके मुंह में पानी न आ जाता हो। लेकिन अगली बार गोलगप्पा खाने से पहले एक बार पानी की तफ्तीश जरूर कर लीजिएगा। दरअसल, महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक गोलगप्पे के विक्रेता को पकड़ा गया है जो मसाले वाले पानी में शौचालय का पानी मिला रहा था। उसकी यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा मिलावटी पानीपूरी का बनाया गया वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गोलगप्पे (पानी पुरी)वाला अपने खास स्वाद के लिए शहर भर में प्रसिद्ध था। उसका ठेला आमतौर पर कोल्हापुर की रणकला झील के पास ही खड़ा होता था। जब स्थानीय लोगों को इस घटना का पता लगा और पानीपूरी के पानी में शौचालय का पानी मिलाने वाला वीडियो मिला, तो गुस्साई भीड़ ने उसके ठेले को तोड़कर फेंक दिया। इसके साथ ही उसका खाने-पीने का सामान भी सड़क पर फेंक दिया।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।