जौनपुर। चोरी के आरोप में महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो हुआ वायरल, देखे लाइव वीडियो - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
जौनपुर। जौनपुर में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने हैवानियत की भी सीमा पार कर दी है। यहां एक बुजुर्ग महिला को चोरी के आरोप में बेरहमी से पीटा गया। पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच में जुट गई है।

कोई लात और घूंसे से मार रहा है तो कोई गर्दन पर चढ़ा । काफी देर तक महिला के साथ चलता रहा हैवानियत का नंगा नाच। इंसानियत को शर्मसार करने वाली और कानून को ठेंगा दिखाने वाली ये तस्वीर यूपी के जौनपुर की है। तस्वीरे देखिए कैसे भीड़ महिला पर टूट पड़ी है। कोई गालियां दे रहा तो कोई बाल पकड़ के खिंच रहा। महिला जमीन पर गिर पड़ी तो लोग उसके ऊपर चढ़ गए। महिला का मुंह दबा कर उसकी चप्पलों से पिटाई की जा रही है। महिला के कपड़े भी खुल जाए रहे फिर भी वहां खड़े लोगों को लज्जा नही आ रही और महिला की बेरहमी से पिटाई कर रहे है।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।