जौनपुर : भाजपा मंडल कार्यकर्त्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
मुंगराबादशाहपुर-जौनपुर : भाजपा मंडल कार्यकर्त्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को सुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाये जा रहे योजनाओं के बारें में विस्तार से चर्चा किया।


मुंगरा बादशाहपुर कस्बे में स्थित पूर्व चेयरमैन मेवालाल साहू सत्संग भवन में भाजपा मण्डल का चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन भाजपा नेता ओम प्रकाश निषाद, नगर पालिका के चेयरमैन शिव गोविंद साहू व मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता तथा मंडल उपाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता,( पिंटू) व उमाशंकर गुप्त ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व प 0 दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला मंत्री राज पटेल, मंत्री दुर्गेश दुबे, बृजेश सिंह, मंडल महामंत्री रंजीत भोज्यवाल व नगर मंडल उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता आदि ने चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने विकास कार्य करके एक मिशाल कायम किया है।
नगर मंडल उपाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) ने संगठन संरचना में कार्यकर्ताओं की भूमिका के बारें में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। जिला मंत्री राज पटेल ने कहा कि शिविर से प्रशिक्षण प्राप्त कर कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पार्टी को मजबुत करने में जुट जाय। नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू ने सरकार की उपलब्धियों के बारें में बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार में देश और प्रदेश का सर्वाधिक विकास हुआ। मंडल उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट उमाशंकर गुप्त ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों मजदूरों और किसानों के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है।
नगर मंडल अध्यक्ष सन्तोष कुमार गुप्ता ने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और जनहित योजनाओं के बारे मे बताया। संचालन मंडल महामंत्री रंजीत गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजय चौरसिया, सभासद अरविंद बच्चा, दीपक विश्वकर्मा ,शिव लाल सोनी, दुर्गेश दुबे ,अतुल तिवारी ,अभिषेक मिश्रा व अजय पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।