• Breaking News

    उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं से पहले पंचायत चुनाव कराने की तैयारी, कई जिलों में परिसीमन कल से

    राज्य सरकार यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले फरवरी 2021 में पंचायत चुनाव कराने की तैयारी में है। गौतमबुद्धनगर, गोंडा, संभल व मुरादाबाद जिले में ग्राम पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया सोमवार यानी 9 November से प्रारंभ हो जाएगी। इन चार जिलों में 2015 में परिसीमन नहीं हो पाया था। पंचायतों के पुनर्गठन की अधिसूचना का गजट नोटिफिकेशन 18 December तक कर दिया जाएगा। 

    उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं से पहले पंचायत चुनाव कराने की तैयारी, कई जिलों में परिसीमन कल से

    पिछले पांच सालों में नगरीय निकायों के सीमा विस्तार से जो 42 जिले प्रभावित हुए हैं, उनमें ग्राम पंचायतों के परिसीमन का कार्य इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। साल के आखिर तक पंचायतों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण भी पूरा हो जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल अगले माह 25 December को पूरा हो जाएगा। इस वर्ष मार्च महीने से Covid-19 की परिस्थितियों और फिर लॉकडाउन के चलते चुनाव की तैयारियां समय से प्रारंभ नहीं हो सकीं थी। 

    उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं से पहले पंचायत चुनाव कराने की तैयारी, कई जिलों में परिसीमन कल से

    अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने गौतमबुद्धनगर, गोंडा, संभल व मुरादाबाद जिले में ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन व परिसीमन के आदेश जारी कर दिए हैं। परिसीमन के लिए समय सारिणी तय कर दी है। इसके मुताबिक ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के संबंध में 9 से 20 November तक प्रस्ताव लिए जाएंगे। 21 से 25 November तक ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन व परिसीमन के लिए जिला स्तर पर तैयार प्रस्ताव का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 2 दिसंबर तक अंतिम प्रकाशन पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।  परीक्षण के बाद सभी आवेदन पत्रों पर अंतिम संस्तुतियां 6 दिसंबर तक पंचायत निदेशालय को भेजी जाएंगी। निदेशालय स्तर पर 7 से 13 December के बीच अधिसूचना जारी की जाएगी। इस अधिसूचना का गजट नोटिफिकेशन 14 से 18 दिसंबर के बीच किया जाएगा।

    Ad



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad