• Breaking News

    जौनपुर बड़ी ख़बर :- UG और PG के प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा कराने का प्रस्ताव - जौनपुर अपडेट न्यूज़

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष के हर विषय के एक-एक पेपर की परीक्षाएं कराने का प्रस्ताव है। शनिवार को होने वाली परीक्षा समिति की बैठक में समिति के सामने मामला रखा जाएगा। समिति की सहमति के बाद ही इस पर फैसला होगा।

    जौनपुर बड़ी ख़बर :- UG और PG के प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा कराने का प्रस्ताव - जौनपुर अपडेट न्यूज़

    समाज कल्याण विभाग ने पत्र जारी कर कहा है कि स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों के परीक्षा अंकपत्र के बिना उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिल पाएगी। इस पत्र के बाद विवि में परीक्षा कराने की तैयारी शुरू हो गई। परीक्षा प्रस्ताव पर निर्णय के लिए शनिवार को परीक्षा समिति की बैठक बुलाई गई है। 

    समिति अगर सहमत हुई तो परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। बीए, बीएससी, बीकाम, बीएससी कृषि, के साथ स्नातकोत्तर के सभी विषयों के प्रथम के छात्रों के एक-एक विषय की परीक्षाएं कराने का प्रस्ताव है। यह परीक्षाएं 23 नवंबर से 5 दिसंबर तक संभावित हैं। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने कहा कि समिति के अनुमोदन के बाद ही परीक्षा कराई जाएगी।

    प्रबंधक महासंघ ने दी अनशन की चेतावनी

    करंजाकला। पूविवि स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ ने परीक्षा नियंत्रक से मिलकर पांच सूत्री समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष दिनेश तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विवि ने 10 अगस्त को निर्देशित किया था कि समस्त छात्रों को प्रोन्नत के आधार अगली कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर शासन के निर्देशानुसार पठन पाठन प्रारंभ करें। अब परीक्षा कराने की बात कही जा रही है। अंकपत्रों में संशोधन करने, शुल्क बढ़ाने, विवि की कमेटी में स्ववित्तपोषित प्रबंध महासंघ के पदाधिकारियों को प्रतिनिधित्व देने की भी मांग की। 20 नवंबर तक मांगे नहीं मानने पर अनशन की चेतावनी दी। 

    महामंत्री सूर्यभान यादव, कमलेश यादव, रत्नेश तिवारी प्रबंधक, अमित कुमार दुबे, डॉ. ब्रहमानंद यादव, उमेश कुमार यादव, संदीप तिवारी, राममूरत यादव, प्रमोद यादव, राजबहादुर सिंह, डॉ. चंद्रेश सिंह, डॉ. ज्योतिष यादव आदि उपस्थित रहे।

    Ad



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad