जौनपुर : डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने शुरू किया छठ पूजा व्रत,मांगी संतान की लंबी उम्र की कामना
Jaunpur Update News
मुंगराबादशाहपुर-जौनपुर : स्थानीय प्रतापगढ़ रोड स्थित झलियहवा तालाब पर नवयुवक डाला छठ पूजा समिति के तत्वाधान में सूर्य देव की आराधना का महापर्व सूर्य षष्ठी (छठ) श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ को श्रद्धा पूर्वक मनाया।

इस दौरान शामिल हुई ब्रती महिलाओं ने अस्ताचल भगवान् सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्रों व परिवार के लंबी उम्र की कामना की। अर्घ्य देने के बाद तालाब में प्रवाहित किए दीपों का विहंगम दृश्य देखते ही बन रहा था।दोपहर बाद से ही नगर से लेकर ग्रामीण इलाके के श्रद्धालु जन सिर पर पूजा सामग्री लेकर तालाब की तरफ चल पड़े। शाम होते-होते श्रद्धालु जन एकत्रित हुए। इस दौरान छठ मईया का श्रद्धा से ओत प्रोत गीत भी महिलाओं के समूह द्वारा गाया जा रहा था। महिलाएं वेदी पूजन के बाद तालाब में सामने खड़ी होकर सूर्यदेव के डूबने का इंतजार करने लगी। अर्घ्य देने के बाद कुछ महिलाएं जहां अपने घर लौटीं तो वहीं कुछ ने कोसी भरने के लिए रात भर तालाब पर ही रहीं।
व्रती महिलाओं में बबीता गुप्ता, रीता देवी ,प्रमीला देवी व सुनीता देवी आदि ने बताया कि छठ पूजा में भगवान् सूर्य देव (छठी मैया) की पूजा करने के साथ ही उन्हें अर्घ्य देने का विधान है। छठ पूजा का व्रत महिलाएं अपनी संतान की रक्षा और पूरे परिवार की सुख समृद्धि का वर पाने के लिए करती हैं।
समिति के आयोजक व संस्थापक संदीप कसेरा, सभासद सौरभ जायसवाल, सुरेश चंद सोनी समेत अन्य लोगों द्वारा बीच-बीच में अनेकों बार माइक से सोशल डिस्टेंस का पालन करने व मास्क लगाने की सूचना भी दी जा रही थी।
इस अवसर पर अध्यक्ष संदीप कसेरा, समाजसेवी शैलेंद्र साहू, सभासद आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ,सौरभ जायसवाल ,अनिल कुमार ,सुरेश सोनी, दीनानाथ पप्पू आदि लोग मौजूद रहे।
Ad


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।