जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र में अराजक तत्वों का आतंक, आये दिन कर रहे घायल - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोमती नदी के पुल के पास स्थित श्मशान चौराहा इन दिनों अराजक तत्वों का अड्डा बना हुआ है। देखा जा सकता है कि काफी दिनों से कुछ शरारती तत्वों द्वारा इधर से होकर आने-जाने वालों पर छींटाकशी किया जाता है जिसका विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। इसके चलते जहां लोगों में रोष व्याप्त है, वहीं महिलाओं, युवतियों व छात्राओं का उधर से गुजरना दूभर हो गया है। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो सुबह कोचिंग जाने वाली छात्राओं के साथ उपरोक्त अराजक तत्वों द्वारा बदतमीजी की जाती है। लोगों के अनुसार ये लोग क्षेत्र के समोपुर, सुल्तानपुर, जफराबाद कस्बे के मनबढ़ किस्म के लोग हैं जिनकी संख्या दर्जन भर के आस-पास रहती है। संख्या ज्यादा एवं गोलबन्द होने के चलते लोग इनके भिड़ने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं जिससे इनका हौंसला निरन्तर बढ़ता जा रहा है।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।