• Breaking News

    Bollywood Drugs Case: भारती सिंह के यहां छापा, गांजा बरामद, पति भी हिरासत में

    Bollywood drugs case में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने कॉमडियन भारती सिंह के घर पर छापा मारा। घंटों चली छापामारी के बाद एनसीबी भारती सिंह और उनके पति हर्ष को अपने साथ ले गई।भारती के साथ ही उनके पति हर्ष को समन जारी हुआ था। शनिवार सुबह से एनसीबी की यह कार्रवाई चल रही थी। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि उनके घर से कई आपत्तिजनक पदार्थ मिला है या नहीं, लेकिन कहा जा रहा है कि बीते दिनों में पकड़े गए एक ड्रग पेडलर से पूछताछ के आधार पर यह कार्रवाई हो रही है।भारती के घर के साथ ही अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा में अलग अलग स्थानों पर छापे मारे जा रहे है।

    जानिए अब तक की पूरी कहानी

    सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के दौरान बार बार ड्रग्स का जिक्र आया तो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को शामिल किया गया। तब से लेकर अब तक दीपिका पादूकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, अर्जुन रामपाल और फिरोज नाडियाडवाला समेत कई हस्तियों से पूछताछ हो चुकी है। सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    हालांकि कुछ लोग यह मुद्दा भी उठा रहे है कि एनसीबी लंबे समय से केस की जांच कर रही है, इतनी जगहों पर छापे मारे जा चुके हैं, पूछताछ हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई बड़ा सुराग हाथ नहीं लगा है।

    Ad

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad