• Breaking News

    जौनपुर, छात्र नेता की नदी मेें मिली लाश, परिजन जता रहे हत्या की आशंका - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद में हत्या कर छात्र नेता की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। उक्त छात्र नेता की मौत का मामला पुलिस संदिग्ध बता रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतेजार कर रही है। शनिवार तडक़ेे गोमती नदी के पानी में बख्शा थाना क्षेत्र के अभयचन्दपट्ïटी गांव के अपने ननिहाल में रह रहे पवन कुमार यादव 25 साल पुत्र राजपति यादव शुक्रवार के दिन से घर से लापता था। आज उसकी लाश तडक़े नदी के किनारे पानी में पायी गयी।

    घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गयी। सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। लाश को पानी से बाहर निकाला गया। शरीर पर कहीं-कहीं खरोच का निशान देखा गया। इसके अलावा कोई गंभीर चोट नहीं दिखाई दी। मृतक के परिजन हत्या कर लाश को फेंके जाने की जहां आशंका जता रहे है वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। मृतक गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बसरथा गांव का मूल निवासी बताया गया है।
    वह काफी दिनों से अपने ननिहाल में रहकर टीडी डिग्री कालेज से शिक्षा ग्रहण कर रहा था और हाल ही में वह कालेज से चुनाव भी लड़ा था। मौके पर पुलिस अधीक्षक रामकरन नैयर, एसपी सिटी डा. संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणविजय सिंह समेत प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार जेपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
    थाने पर तैनात उपनिरीक्षक देवेन्द्र दूबे द्वारा मृतक की लाश का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जायेगी।

    Ad

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad