• Breaking News

    Corona India: अब बिना मास्क घूमने पर होगा 1000 रुपये का चालान

    ऊना जिला पुलिस अब Mask न पहनने वालों लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी। पुलिस Mask न पहनने वालों के 100 ₹ की बजाए अब 1000 ₹ का चालान करेगी। इसके अलावा बिना मास्क घूमने वालों की कोविड हेल्प लाइन पर शिकायत भी की जा सकती है। शिकायत पर पुलिस उक्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई करेगी। एसपी ऊना अर्जित सेन ने इस बारे पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

    एसपी ने जिला के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर मास्क न पहनने वालों से सख्ती से पेश आने की भी हिदायतें दी हैं। एसपी के निर्देशों के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई है। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में Covid-19 महामारी से बचाव के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। जिसके चलते किसी भी समारोह में 100 व्यक्तियों से अधिक भीड़ एकत्रित न करने बारे आदेश जारी किए गए हैं। इसी दिशा में ऊना जिला में अब पुलिस प्रशासन ने भी मास्क न पहनने वालों पर सख्त रुख अपनाने का निर्णय लिया है। 

    गौर हो कि ऊना बाजार में shopping करने पहुंचे अधिकतर लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। इसके अलावा बस स्टैंड ऊना पर भी युवक व युवतियां बिना मास्क घूमकर कोविड नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। त्योहारी सीजन के बाद प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस पर सरकार ने प्रशासन से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते पुलिस ने अब बिना मास्क घूमने वालों के 1000 ₹ का चालान करने का निर्णय लिया है। पुलिस द्वारा मास्क न पहनने वालों से पुलिस एक्ट की धारा 111 व 115 के तहत जुर्माना वसूल किया जाएगा, ताकि कोरोना बीमारी पर अंकुश लगाया जा सके। 

    उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि मास्क न पहनने वाले लोगों से अब सख्ती से निपटा जाएगा। कहा कि अगर कोई बिना मास्क घूमता हुआ पकड़ा गया तो उसका एक हजार रुपये का चालान किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से मास्क पहनने व Covid-19 से संबंधित आदेशों की अवहेलना करने वालों के बारे में कोविड हेल्प लाइन पर सूचना देने की अपील करी गई है।

    Ad

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad