• Breaking News

    जौनपुर, सरकारी चकमार्ग पर अवैध कब्जा, गांव की स्थिति तनावपूर्ण - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राजेपुर गांव में कुछ दबंगों द्वारा सरकारी चकमार्कों पर कब्जा कर लेने से राहगीरों का आवागमन बाधित हो रहा है। इसी को लेकर उक्त गांव निवासी भंवर लाल विश्वकर्मा ने अपनी पीड़ा के बाबत बताया कि वर्षों से उक्त जमीन पर गांव के ही प्रवीण सिंह सहित अन्य लोगों द्वारा रास्ते पर कब्जा कर लिया गया है। इससे उक्त रास्ते से आने-जाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

    उन्होंने बताया कि इस प्रकरण को लेकर विभागीय अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए जाने के बावजूद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं, रास्ता को खाली करवाया गया लेकिन इसको लेकर 2 माह पूर्व मारपीट हो जाने से विश्वकर्मा परिवार की एक महिला घायल हो गयी। 

    इसकी शिकायत गौराबादशाहपुर थाने में की गयी लेकिन दबंगई के चलते आज तक पीड़ित परिवार को थाने से कोई न्याय नहीं मिल पाया। पीड़ित के अनुसार उस मार्ग से कई लोगों का आना-जाना रहता है। खेतों की बुवाई आदि के लिये ट्रैक्टर को ले जाने का वही एकमात्र रास्ता है जिसको दबंगों द्वारा कब्जा कर लेने से जहां आवागमन में असुविधा हो रही है, वहीं किसानों की खेती नहीं हो पा रही है। 

    इसको लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। शिकायतकर्ता सहित इससे पीड़ित लोगों ने विभागीय अधिकारियों से मांग किया कि अगर उक्त सरकारी मार्ग को अवैध कब्जे से मुक्त नहीं कराया गया तो आने वाले समय में किसी बड़ी घटना से इनकार भी नहीं किया जा सकता है।

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad