• Breaking News

    जौनपुर। मनरेगा पार्क वाले गांवों को बनाया जायेगा आदर्श गांवःDM Jaunpur - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि वे अपने खंड विकास अधिकारियों से उन गांवों की सूची प्राप्त करें जहां पर मनरेगा पार्क विकसित किया जा रहा है। जनपद में ऐसे 45 गांव में पार्कों को विकसित किया गया है। इन सभी गांव को आदर्श गांव बनाना है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह तक इन गांवों में स्वयं जाकर के पब्लिक मीटिंग करें और इस बैठक में शिक्षा विभाग के एबीएसए और गांव के विद्यालय के सभी अध्यापकगण, बाल विकास की सुपरवाइजर और आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य विभाग की एएनएम और आशा, पंचायत सचिव रोजगार सेवक किसान सहायक, ग्राम प्रधान सहित अन्य पुरुष व महिलाएं उपस्थित रहे।

    उन्होंने कहा कि गांव को आदर्श शिक्षित गांव बनाना, गांव में सभी पात्र विधवा, विकलांग, वृद्धावस्था, किसान सम्मान निधि, सुमंगला योजना आदि के सभी पात्र लोगों का आनलाइन आवेदन कराकर उसकी स्वीकृति करायी जाय, ताकि कोई पात्र वंचित न रहने पाए।

     स्कूल की दीवारों का पुरातन छात्र जो किसी न किसी अच्छी पद पर हो उनका नाम, मोबाइल नंबर के साथ लिखवाना और प्रत्येक माह की 1 तारीख को उन्हें बुलाकर सम्मान करना सुनिश्चित हो। इसके अलावा अन्य जानकारी देते हुये दिशा निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त सभी कार्य करके गांव को आदर्श बनाया जाने हेतु उपजिलाधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। पूरे जुनून और ताकत के साथ इन गांव को आदर्श बनाकर मॉडल बना दें जिससे अन्य गांव इनसे प्रेरणा लेकर अपने गांव में भी सुधार करें। किये गये कार्यों की सूचना प्रतिदिन मेरे व्हाट्सएप पर भी अवगत करायें। एक सप्ताह बाद इस कार्यों की बैठक करके कार्यों की समीक्षा गांववार की जाएगी।

    Ad


    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad