• Breaking News

    जौनपुर। जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षकों ने मल्हनी विधायक को सौंपा पत्रक - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष डा. अतुल प्रकाश यादव के नेतृत्व में नवनिर्वाचित मल्हनी विधायक लकी यादव से उनके आवास पर मिला। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री यादव ने जीत की बधाई देने के साथ ही पुरानी पेंशन बहाली संबंधी मांग पत्र सौंपा।


     साथ ही मांग किया कि सदन के पहली बैठक में ही पुरानी पेंशन बहाली संबंधी समस्या को पूरी गंभीरता के साथ उठाएं तथा बहुप्रतीक्षित मांग को मनवाने का प्रयास करें। इस पर नवनिर्वाचित विधायक श्री यादव ने कहा कि इस मांग से मैं पूरी तरह से भिज्ञ हूं, क्योंकि पिता जी जब कैबिनेट मंत्री थे तो आप लोग यह मांग पत्र देते रहे हैं।

    फिलहाल मैं पूरी तरह से पेंशनविहीन लोगों के साथ हूं और सदन की पहली बैठक में ही इस मांग को अवश्य उठाऊंगा। प्रतिनिधिमंडल में जिला कोषाध्यक्ष शिव कुमार सरोज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद यादव, राय साहब सिंह, राकेश यादव, गोरखनाथ, यशवंत सिंह, रविंद्र बहादुर सिंह, अनिलदीप चौधरी, अरुण मौर्य, गुलाब चन्द्र यादव सहित तमाम शिक्षक शामिल रहे।

    Ad


    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad