• Breaking News

    Gold Silver Price: भारी नुकसान के बाद आज फिर महंगा हुआ सोना वायदा, चांदी भी उछली

    पिछले सत्र में भारी नुकसान के बाद भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। एमसीएक्स पर, सोना वायदा 0.8 फीसदी बढ़कर 51,226 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा 1.2 फीसदी उछलकर 62,086 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में, सोने के वायदा भाव में 800 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी, जबकि चांदी 1,400 रुपये के करीब गिरी थी। वैश्विक बाजारों में आज सोने की कीमतें स्थिर रहीं।

    वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम

    अमेरिकी चुनाव के परिणाम से पहले हाजिर सोने की कीमत में थोड़ा बदलाव और यह 1,904.66 डॉलर प्रति औंस पर था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.3 फीसदी बढ़कर 23.98 डॉलर रही, प्लैटिनम 869.04 डॉलर पर स्थिर था, जबकि पैलेडियम 0.5 फीसदी गिरकर 2,276.97 डॉलर हो गया। डॉलर इंडेक्स में आज 0.02 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, पिछले सत्र में यह 0.8 फीसदी तक बढ़ा था। इस साल 30 फीसदी बढ़ी कीमत

    Gold Silver Price: भारी नुकसान के बाद आज फिर महंगा हुआ सोना वायदा, चांदी भी उछली

    भारत में इस साल वैश्विक स्तर के अनुरूप सोने की कीमतें 30 फीसदी बढ़ी हैं। अगस्त में सोना भारत में 56,200 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था, जबकि चांदी 80,000 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब थी। विश्लेषकों के उम्मीद जताई कि भारत में सोने की मांग त्योहारी सीजन में बढ़ेगी। सोना व्यापक प्रोत्साहन उपायों से प्रभावित होता है क्योंकि इसे व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। 

    Gold Silver Price: भारी नुकसान के बाद आज फिर महंगा हुआ सोना वायदा, चांदी भी उछली

    30 फीसदी कम हुई सोने की मांग: WGC

    विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी से जुड़े व्यवधानों तथा ऊंची कीमतों के कारण सितंबर तिमाही में भारत में सोने की मांग साल भर पहले की तुलना में 30 फीसदी कम होकर 86.6 टन पर आ गई। पिछले साल की सितंबर तिमाही में सोने की कुल मांग 123.9 टन रही थी। मूल्य के आधार पर, इस दौरान सोने की मांग पिछले साल के 41,300 करोड़ रुपये की तुलना में चार फीसदी कम होकर 39,510 करोड़ रुपये पर आ गई।

    AD

    भारत सरकार की इस स्कीम में आसानी से मिलेगा Loan, स्कीम को एक महीने के लिए बढ़ाया

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad