जौनपुर। चुनावी रंजिश को लेकर सपा नेता पर हमला, बदमाशो की गोली से नेता की पत्नी हुई घायल।#JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा उप चुनाव की रंजिश को लेकर अब हमले भी शुरू हो गये है गोलियों चल रही है। जी हां चुनाव मतदान के दूसरे ही दिन जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के रैदासपुर गांव में बुधवार की रात करीब 9.30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने सपा नेता को लक्ष्य कर गोली मारा लेकिन संयोग था नेता तो बच गया लेकिन गोली सपा नेता की पत्नी को लगी है जो अब अस्पताल में जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रही है। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे चुनावी रंजिश को कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
खबर है कि रैदासपुर गांव निवासी चंद्र शेखर यादव चंदू सपा के बूथ प्रभारी हैं। चुनाव में सपा के पक्ष में मतदान करा रहे थे। चन्द्र शेखर यादव का बयान है कि बूथ पर समरनाथ यादव जो निर्दल प्रत्याशी धनन्जय सिंह के लिये काम कर रहे थे उनसे विवाद हो गया था। उन्होंने दो दिन में गोली मारने की धमकी दिया था। बुधवार की रात करीब 9.30 बजे वह अपने दरवाजे पर बैठकर खाना खा रहे थे। उसी वक्त एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने चंदू को लक्ष्य कर गोली चला दी।खतरे को भांप कर चंदू चारपाई पर झुक गए, जिससे उनके ठीक पीछे बैठी पत्नी मनीषा 35 के कंधे पर गोली लग गई। गोली मारने वालों की शिनाख्त चन्द्र शेखर ने राजू एवं पिन्टू के रूप में किया है ।
गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो बदमाश फरार हो गए। घायल मनीषा को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सपा प्रत्याशी लकी यादव एवं भाई ओम यादव समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। घटना की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि गोली लगने से महिला के घायल होने की सूचना मिली है। पीड़ित की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।