• Breaking News

    जौनपुर। दुधारू पशुओं को हानि पहुंचा सकते हैं तेज आवाज वाले पटाखेः डा. पालीवाल - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    सुइथाकला, जौनपुर। आगामी दीपावली त्योहार को देखते हुए क्षेत्र के ख्यातिलब्ध पशु चिकित्सा अधिकारी डा. आलोक सिंह पालीवाल ने लोगों से कानफोड़ू पटाखों का प्रयोग न करने की सलाह दी है। डा. पालीवाल ने पशुपालकों को आगाह करते हुए कहा कि पटाखे वातावरण में ध्वनि और वायु दोनों को प्रदुषित कर दुधारू पशुओं को हानि पहुँचाते हैं। पशुओं में खास तौर पर सबसे कम सुनने की क्षमता दुधारू गायों और भैंसों में होती हैं।

    जौनपुर। दुधारू पशुओं को हानि पहुंचा सकते हैं तेज आवाज वाले पटाखेः डा. पालीवाल - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
    संवेदनशीलता के कारण कानफोड़ू पटाखों की आवाज से पशु सहम जाते हैं जिसका असर उनके दुग्ध उत्पादन पर पड़ता है। पटाखों से निकलने वाले विषाक्त पदार्थ हवा मे घुलकर इनके श्वसन क्रिया को प्रभावित करते हैं। तेज आवाज वाले पटाखों से पशुओं में दुग्ध उत्पादन के साथ उनमें व्यवहार परिवर्तन और श्वास सम्बन्धी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। कभी-कभी तेज आवाज पर गर्भवती पशुओं का गर्भपात तक हो जाता है। उन्होंने लोगों से दीयों के साथ दीपावली का पर्व मनाने की अपील करते हुए पशुशालाओं से दूर पटाखे बाजी करने की सलाह दी है।

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad