• Breaking News

    जौनपुर। ट्यूबवेल रिबोर के लिये लखनऊ से आयी टीम ने किया सर्वे - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास क्षेत्र के सतहरिया में स्थित राजकीय ट्यूबवेल जो वर्षों से खराब पड़ा था, जिसका रिबोर भ्रष्ट हो चुका था एवं जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती थी, के बाबत की गयी शिकायत पर ट्यूबवेल विभाग द्वारा विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया गया था। इसी परिप्रेक्ष्य में ट्यूबवेल विभाग के सर्वेयरों की एक टीम हाइड्रोजालिस्ट नरेश अवस्थी के नेतृत्व में उक्त स्थान पर जांच हेतु पहुंची।

    टीम में शामिल टेक्नीशियनों ने पहले तो बोर भ्रष्ट हुए ट्यूबवेल के सम्बन्ध में विभागीय कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त किया, फिर उस स्थल का निरीक्षण किया। टीम के टेक्नीशियनों द्वारा प्रस्तावित रिबोर स्थल के निरीक्षण के साथ प्रस्तावित स्थल की मिट्टी भी जाँच के लिए नमूने के तौर पर लिया गया। जाँच के दौरान ट्यूबवेल के आपरेटर यज्ञ नारायण बिन्द भी मौजूद रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad