जौनपुर अपडेट न्यूज़
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य विधान परिषद 2020 के चुनाव में वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पेंशनविहीन शिक्षक एमएलसी पद के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने गाजीपुर, बलिया, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और जौनपुर के तमाम शिक्षकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, वित्तहीन शिक्षकों के समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था लागू कराने, मदरसों में आधुनिकीकरण के रूप में नियुक्त शिक्षकों का 55 महीने से रुके वेतन को बहाल कराने हेतु सभी शिक्षकों को एकजुट होकर अपने बीच के संघर्षरत, कार्यरत, पेंशनविहीन, नौजवान शिक्षक साथी को सदन में भेजने का कार्य करना चाहिये तभी शिक्षकों की छिनती सुविधाओं पर विराम लगेगा और समस्याओं का समाधान हो सकेगा। इसके पहले श्री यादव ने पैदल मार्च करते हुए नामांकन स्थल कमिश्नरी सभागार में पहुंचकर 2 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर राम विलास सिंह यादव, संजय श्रीवास्तव, डा. चन्द्रसेन, डा. सुनील कान्त तिवारी, रीतेश यादव, कमल नयन, सुदीप सिंह, शैलेन्द्र कुमार, अजीत चौरसिया, दिनेश गुप्ता, नागेन्द्र यादव, ओम प्रकाश यादव, बांके लाल प्रजापति, शिव बहादुर, विजय यादव, राम सूरत वर्मा सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।