• Breaking News

    जौनपुर। तमंचा और चापड़ के साथ दो गिरफ्तार - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़

    जौनपुर। खेतासराय थाने की पुलिस ने अंतरजनपदीय बदमाश को तमंचे के साथ और महराजगंज थाने की पुलिस ने एक बदमाश को चापड़ के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    खेतासराय के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि मंगलवार की शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मानीकला हाल्ट के पास लूट की नीयत से टहल रहे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से देशी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। उसने अपना नाम मो. तारिक निवासी कुतुबुद्दीन मुड़ियार थाना फूलपुर आजमगढ़ बताया। उसके खिलाफ वाराणसी और आजमगढ़ में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

     महराजगंज थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने लोहरियांव गांव में नहर पुलिया के पास एक युवक को चापड़ के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अनुराग शर्मा निवासी मेड़डा थाना ललगंज मिर्जापुर के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया।

    Ad


    Ad




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad