बड़ी खबर Punjab: सरकारी खजाने को 30 करोड़ की चपत लगाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
punjab स्टेट जीएसटी की विशेष टीम ने जाली बिलिंग के सहारे सरकारी खजाने को 30 करोड़ रुपये की चपत लगाने के तीन आरोपियों को शहर से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी होजरी उत्पादों का बिना किसी उत्पादन किए जाली बिलों के सहारे काम कर रहे थे। इनका नेटवर्क punjab, हरियाणा, हिमाचल, Delhi सहित अन्य राज्यों में फैला हुआ था। वहां मजदूर, ऑटो रिक्शा चालक, वेटर का जाली पहचान पत्र हासिल कर फर्जी कंपनियां बनाई गईं। इन जाली कंपनियों में 350 करोड़ की जाली बिलिंग दिखाई गई है। स्टेट जीएसटी की टीम इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। फिलहाल अधिकारी गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम का खुलासा करने से कतरा रहे है।
स्टेट जीएसटी डिप्टी कमिश्नर तेजवीर सिंह ने बताया कि उनके विभाग को सूचना मिली थी कि लुधियाना से कुछ लोग बोगस बिलिंग का काम रह रहे है। इन्होंने अन्य राज्यों में जाली पहचान पत्र पर फर्म तैयार की हैं। इन फर्मों को बनाने के लिए वेटर, ऑटो रिक्शा चालक और मजदूरों का पहचान पत्र लगाए हैं। जीएसटी टीम ने मंगलवार को लुधियाना शहर के चार परिसरों में दबिश दी। ताकी पता चल सके कि होजरी उत्पादों को तैयार भी किया जाता है या फिर सब कुछ जाली चल रहा है।
जांच के दौरान पता चला कि पांच विभिन्न राज्यों में 350 करोड़ रुपये की जाली बिलिंग की गई। इस बिलिंग के आधार पर 30 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल किया गया। इसमें सात करोड़ रुपये नकद और 23 करोड़ को विभिन्न फर्मों के माध्यम से समायोजित किया गया है। जीएसटी कानून के तहत तीनों को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। इस मामले पर जीएसटी टीम जांच कर रही है।
Ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।