जौनपुर। परिजनों ने प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर पर लगाए लापरवाही का आरोप, बच्ची की मौत के बाद लगाया आरोप हॉस्पिटल के बाहर किया धरना प्रदर्शन - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़
जौनपुर। नगर के सिटी स्टेशन रोड पर स्थित ईशा हॉस्पिटल में बक्सा थाना क्षेत्र के नेवड़ीया के रामनगर ब्लॉक से आए हुए ग्रामीणों ने उस वक्त बवाल मचा दिया जब अंदर वेंटिलेटर पर इलाज कराने आई एक 9 साल की बच्ची की मृत्यू हो गई परिजनों का आरोप है कि 9 साल की बच्ची गोल्डी तिवारी को विगत 15 नवंबर को गाय ने धक्का मार दिया था जिसकी वजह से उसके सर में चोट आ गई थी उसका इलाज पिछले 5 दिन से यहां इशा हॉस्पिटल में चल रहा था
कल शाम से ही लड़की सीरियस हो गई और राहुल श्रीवास्तव नाम के डॉक्टर ने यह कहकर के वेंटिलेटर पर रख दिया की बच्ची को बचाया जा सकता है लेकिन जब परिजनों ने उसकी स्थिति देखी तो उनको अंदाजा लगा कि बच्ची की मृत्यु कल रात में ही हो गई है और सिर्फ पैसे कमाने के लिए उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है यह जानकर परिजन वहीं पर धरने पर बैठ गए हालांकि हॉस्पिटल प्रबंधक की तरफ से किसी पैसे की मांग नहीं की जा रही है लेकिन तब भी परिजन इसलिए हॉस्पिटल के सामने धरने पर बैठ मांग कर रहे हैं कि राहुल श्रीवास्तव नाम के डॉक्टर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज हो वही इशा हॉस्पिटल के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गंभीर हालत में बच्ची को लाया गया था हालत बहुत सीरियस थी इलाज के दौरान मौत हो गई है, किसी भी प्रकार के पैसे की मांग हॉस्पिटल प्रबंधन की तरफ से नहीं की गई है।
Ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।