DM Jaunpur: दिनेश कुमार सिंह ने जिले के निवासियों से की अपील - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़
जौनपुर। डीएम डीके सिंह ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने शहर को साफ सुथरा स्वच्छ बनाने के लिए सब के सहयोग की आवश्यकता है। अपने घरों में एक कूड़ादान अवश्य रखें और अपने दिनभर का कूड़ा उसमें सुरक्षित रखें। दूसरे दिन सुबह जब सफाई कर्मी आता है तो उसको वह कूड़ा दे दें। इसी प्रकार हर दुकानदार भी इसे सुनिश्चित करें और कूड़ा इधर—उधर दिन भर ना फेंके। ऐसे मार्ग जिन की सफाई रात्रि में होती है उनके दुकानदारों से अनुरोध हैं कि वह दुकान बंद करते समय कूड़ा अपनी दुकान के सामने रख दें जिससे कि रात में सफाई के समय कूड़ा उठाया जा सके। नगर पालिका को निर्देशित किया गया है एक एक दुकान पर, घर में जा करके देखें कूड़ा सुरक्षित रखने के लिए उनके घरों में और दुकानों में है कूड़ादान की व्यवस्था है कि नहीं। जिनके द्वारा न की गई हो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करें।
साथ ही साथ डीएम ने लोगों से यह भी अपील की है कि कोई कूड़ा सड़क नाला, नाली में ना फेंके। नगर पालिका को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन निरीक्षण करें और ऐसे लोग जिनके द्वारा नाला नाली सड़क पर कूड़ा इधर उधर फेंका जा रहा उनका चालान करें और उन पर जुर्माना लगायें। शहर को साफ सुथरा वह स्वच्छ बनाए रखने में सभी के सहयोग की आवश्यकता है।
Ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।