जौनपुर। मानवता की रक्षा सभी धर्मों से श्रेष्ठः डा. मदन मोहन - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़
चौकियां धाम, जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केंद्र शीतला चौकियां धाम में चल रहे श्रीराम कथा के चौथे दिन डा. मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि आत्मा और परमात्मा का बोध कराने के प्रसंग को सत्संग कहते हैं। जिसके जीवन से सत्य निकल गया, वह पतन के रास्ते पर चला जाता है। सत्य ईमान व समाज में उत्तम व्यवहार करने की संजीवनी बूटी है श्रीराम कथा। पाप के बाप का नाम लोभ है। लोभ के कारण बेईमानी व भ्रष्टाचार को शक्ति मिलती है।

इसी क्रम में कथा वाचक डा.ॉअखिलेश चंद्र पाठक ने कहा कि मानव जीवन में गुरु का होना आवश्यक है, क्योंकि अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला गुरु ही होता है। सदगुरु के बताए सच्चे मार्ग पर चलने से परमात्मा की कृपा प्राप्त होती है। गुरु की शरण में रहने से मानव जीवन का कल्याण हो जाता है। इस अवसर पर शिवासरे गिरी, सुरेंद्र गिरी, मदन गुप्ता, योगेश, दीपक राय, चिंताहरण शास्त्री, प्रविंदर तिवारी समेत अनेक लोग मौजूद थे।
Ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।