• Breaking News

    जौनपुर, डा. नासिर ने मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर गरीबों को कराया भोजन- जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। रविवार को शाही किला गेट के पास लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार डा. नासिर खान के नेतृत्व में हजारों लोगों को भोजन का पैकेट वितरित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व मंत्री व शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव, पूर्व मंत्री व मछलीशहर विधायक जगदीश सोनकर मौजूद रहे। 

    इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज के सबसे निचले स्तर के लोगों, अल्पसंख्यकों, गरीबों, मजदूर, बेसहारों को उनका हक दिलाने के लिए हमेशा मुलायम सिंह यादव संघर्ष करते नजर आये। उनकी समाजवादी पार्टी आज भी संघर्ष कर रही है। 

    हम सब उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं। वहीं लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए डा. नासिर खान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा देश की एकता व अखंडता के लिए कार्य किया। इसकी वजह से आज उनका नाम पूरी दुनिया में सम्मान के साथ लिया जाता है। इस अवसर पर सदफ हैदर, अलमास, डा. सज्जाद मेंहदी, जाबिर अर्शी, मजीद, तारिक, सरफराज पवन पांडेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    Ad

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad