• Breaking News

    जौनपुर। श्रीराम का विलाप देख दर्शकों की आंखें हुई नम - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर। सिरकोनी ब्लाक अंतर्गत कचगांव क्षेत्र के गोपीपुर गांव  में 174 वर्ष से हो रही ऐतिहासिक बुढ़वा बाबा रामलीला समिति के तत्वावधान में शुक्रवार की रात रामलीला के अंतिम दिन लक्ष्मण शक्ति, कुम्भकरण वध व मेघनाथ वध का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसके पहले रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपा नेता अजय त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विक्रम गुप्त ने राम-जानकी की आरती उतारी। इस मौके पर अजय त्रिपाठी ने कहा कि प्रभू राम के आदर्शों को हर व्यक्ति को अपने अन्दर उतारना चाहिये, तभी रामलीला सार्थक होगा।

    जौनपुर। श्रीराम का विलाप देख दर्शकों की आंखें हुई नम - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
    विक्रम गुप्त ने कहा कि आप लोगों के सहयोग से यह ऐतिहासिक रामलीला अच्छे ढंग होती आ रही है। रामलीला मंचन के अंतिम दिन लक्ष्मण शक्ति के दृश्य में मेघनाथ द्वारा लक्ष्मण को शक्ति बाण लगने पर रामादल में खलबली मच जाती है। राम का विलाप देख दर्शकों के आंखों से आंसू छलक गये एवं लोग भाव-विभोर हो गये। हनुमान के संजीवनी बूटी लेकर लौटते ही रामादल में खुशी की लहर छा गयी। फिर सुषेण वैद्य के उपचार के बाद लक्ष्मण को होश आ जाता है और रामादल में खुशी की लहर दौड़ जाती है।
    इस दौरान रामलीला समिति के प्रबंधक रविन्द्र बहादुर सिंह पप्पू, अध्यक्ष धीरज सिंह, उपाध्यक्ष प्रधान मनोज सिंह, सत्यपाल सत्तू, डायरेक्टर संतोष सिंह, सूर्यभान सिंह, अनुज सिंह, विशाल सिंह जैकी, महामंत्री शिवशंकर सिंह बचानू, अखिलेंद्र सिंह ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। जस्ट डांस ग्रुप के डायरेक्टर कृष्ण मुरारी मिश्रा द्वारा राधे कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की गई।

    गायक नितेश सिंह गीत प्रस्तुत किया। संचालन कामरेड जयप्रकाश सिंह व अमित सिंह जुगनू ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान आरती सिंह, पूर्व सपा छात्रसभा अध्यक्ष अतुल सिंह, मनीष सिंह, शिव शंकर सिंह बचानू, कोटेदार मनोज कल्लू सिंह, ओम प्रकाश पप्पू, हरिकेश सिंह, पप्पू महाजन, संजू गुप्ता, गुड्डू, सोनू, दीपक सिंह, अनिल सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, छोटेलाल सिंह मास्टर, मिथिलेश सिंह, विपिन सिंह पिंटू, अजय सिंह, मीडिया प्रभारी प्रभाकर सिंह, वन्देश सिंह आदि उपस्थित रहे।

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad