• Breaking News

    जौनपुर। बिनु सत्संग विवेक न होई राम कथा बिनु सुलभ न कोईः डा. अखिलेश चंद्र पाठक - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केंद्र शीतला चौकियां धाम में श्री राम कथा प्रवचन के दूसरे दिन कथावाचक डा. अखिलेश पाठक ने कहा कि ‘बिनु सत्संग विवेक न होई राम कथा बिनु सुलभ न कोई’। आज के कलिकाल में लोगों को सत्संग की आवश्यकता है। बिना सत्संग प्रवचन से ज्ञान बुद्धि का विवेक नहीं होगा। संतों के दर्शन बिना परमात्मा की कृपा से संभव नहीं हैं। संत गुरु की कृपा से ही परब्रह्म मिलते हैं। सदगुरु संत के दर्शन मात्र से पाप का नाश होता है। वाराणसी से पधारे कथा वाचक डा. मदन मोहन मिश्र ने प्रतिदिन दिनचर्या की पूजा पद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परमात्मा का पूजन प्रसन्न मन व भाव से करना चाहिये।

    जौनपुर। बिनु सत्संग विवेक न होई राम कथा बिनु सुलभ न कोईः डा. अखिलेश चंद्र पाठक - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
    प्रातःकाल सूर्योदय से पहले उठना व अपने हस्तरेखा में विराजमान शक्तियों महालक्ष्मी, मां सरस्वती व नारायण का दर्शन करना चाहिये। सुबह-सुबह नित्य क्रिया स्नान आदि करने के बाद घर के मन्दिर में विराजमान ठाकुर जी को प्रसन्न मन से प्रतिदिन स्नान कराकर दिव्यतम वस्त्र, दिव्य भोग प्रसाद का अर्पण करना चाहिये। भोग प्रसाद में तुलसी दल जरूर रखें। आरती के समय परिवार के सभी लोग एक साथ आरती करें। घर में भोजन प्रसाद बनने के बाद ठाकुर जी को भोग लगायें। गाय को प्रसाद देने के बाद ही भोजन ग्रहण करना चाहिये। ऐसे परिवार में परमात्मा की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सुख शांति धन वैभव यश की प्राप्ति होगी। 

    इस अवसर पर रामआसरे साहू, त्रिलोकी नाथ श्रीमाली, हनुमान त्रिपाठी, सुरेंद्र त्रिपाठी, मदन गुप्ता, प्रविंद्र तिवारी, शिव आसरे गिरी, सुरेंद्र गिरी आदि उपस्थित रहे।

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad