• Breaking News

    जौनपुर, बहन की डोली उठने से पहले भाई की उठी अर्थी, खुशियाँ बदली मातम में - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर - नेवड़िया थाना अंतर्गत अटरिया गांव के पास दो मोटरसाइकिल सवार की आमने सामने हुई टक्कर में 2 लोगों की मौके पर हुई मौत, आमने सामने हुई टक्कर में विपरीत दिशा से मोटरसाइकिल सवार होमगार्ड राम शंकर पुत्र रामलखन उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी गढ़वा हेमराज थाना रामपुर गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे गंभीर अवस्था में 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय लाया गया जिसकी नाजूक स्थिति देख वाराणसी ट्रामा सेन्टर के लिए रेफर किया गया।

    जानकारी अनुसार मोटरसाइकिल की आपस में हुई भिड़ंत में एक व्यक्ति भाई लाल गौतम पुत्र मीनाराम निवासी हथेरा उम्र 45 वर्ष थाना नेवड़िया व दूसरा व्यक्ति धर्मेन्द्र गौतम पुत्र नन्हेलाल गौतम उम्र 30 वर्ष निवासी तेजगढ़ थाना मड़ियाहूं दोनों व्यक्ति घर में दो दिन उपरांत विवाह का निमंत्रण लेकर गाँव पूरेलला अपने रिश्तेदार के यहाँ जमालापुर से बाबतपुर की तरफ जा रहे थे की विपरीत दिशा बाबतपुर की तरफ से होमगार्ड रामशंकर अपनी मोटरसाइकिल से रामपुर की तरफ आ रहा था और अटरिया गांव के पास दोनों की आमने सामने जोरदार भिड़त हो गई, टक्कर इतनी जोरदार हुई की सामने वाली मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौके पर मौत हो गई।
    घटना की सूचना पर पहुचे दोनों के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, घटना की जानकारी पर पहुची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर नेवड़िया थाना भेज विधिक कार्यवाही में जुटी।

    Ad

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad