• Breaking News

    जौनपुर। श्रीराम जी के राज्याभिषेक के साथ सम्पन्न हुआ मुंगरा का दो दिवसीय भरत मिलाप।#JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर नगर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय भरत मिलाप के दूसरे दिन सोमवार को प्रभु श्रीरामजी के राज्याभिषेक के साथ सम्पन्न हुआ । यह दो दिवसीय भरत मिलाप का मेला कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को प्रारम्भ होकर दो दिनों तक चलता है । दूसरे दिन समूचे नगर में छः दलों द्वारा विद्युत सजावट से युक्त भव्य गगनचुम्बी स्वागत द्वार बनाए जाते है जिसे देखने के हेतु दूर दूर से बड़ी संख्या में दर्शनार्थी इस ऐतिहासिक मेले को देखने आते है । इस वर्ष यह ऐतिहासिक मेला भी कोरोना वायरस के गाइड लाइन के चलते मेला महज छोटे रूपो में प्रतीकात्मक रूप से मनाया जा रहा है। इस दौरान कोरोन गाइड लाइन 19 का भी पालन किया जा रहा है।


    सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं श्रीरामलीला कमेटी गुड़हाई द्वारा संयुक्त रूप से नगर के नई बाजार के निकट ग्राम बहोरिकपुर में स्थित श्रीमनोकामना सिद्ध दक्षिणमुखी श्री हनुमानजी मन्दिर से देर शाम प्रभु श्रीराम की भव्य झाँकी निकाली गयी जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुराने गल्ला मण्डी स्थित आयोजन स्थल पर पँहुची जहाँ मंच पर पहले से बिराजमान भरत , शत्रुधन , मुनि वशिष्ठ तथा तीनो माताओं के साथ प्रभु श्रीराम जी की अगवानी करने के साथ ही प्रभु श्रीराम और भ्राता भरत का मिलन हुआ । जिसे देख मौजूद लोगो के जय श्री राम के जयकारे से क्षेत्र गुंजायमान हो गया। तत्पश्चात् मंच पर श्रीराम जी का राज्याभिषेक कार्यक्रम वैदिक विद्वानों द्वारा किया गया। इसके बाद श्रद्धालु भक्तों द्वारा भगवान की आरती भी उतारी गयी । कार्यक्रम में पण्डित गणेश दत्त शुक्ल , पण्डित मनोज त्रिपाठी , नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि , विश्व हिन्दू परिषद के विभाग सम्पर्क प्रमुख दीपक शुक्ल , जिला मन्त्री विशम्भर दुबे , राज कुमार गुप्त , धर्मेन्द्र गुप्त समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भगवान श्रीराम , माता जानकी , भैया लक्ष्मण , भरत , शत्रुघ्न , श्री हनुमान जी की आरती उतारी गयी । इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों सहित नगरवासी एवं श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे । कार्यक्रम को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए थाने के प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज पाण्डेय , उप निरीक्षक मिथिलेश कुमारी पुलिसबल के साथ उपस्थित रहे ।

    AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad