UP: कांग्रेस जिलाध्यक्ष को जूतों से पीटने वाली युवतियों ने बताया, वो फोन पर करता था घिनौनी बातें
उत्तर प्रदेश के जालौन में छेड़छाड़ और फोन पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पीटने के मामले में दोनों लड़कियों ने पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग सौंपी है। युवतियों ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष काफी दिनों से उनके साथ छेड़छाड़ के साथ ही फोन कर अश्लील बातेें कर रहे थे। वह अकेले में मिलने के लिए भी बुलाते थे।
पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर धमकी भी दी। रविवार की दोपहर रेलवे स्टेशन के पास दो युवतियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को मिलने के लिए बुलाया और जूताें से पिटाई कर दी थी। इस बीच एक युवती ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया था। युवतियों की तहरीर पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर जिलाध्यक्ष को थाने में बैठा लिया गया था।
एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने जांच सीओ सिटी और महिला थाना प्रभारी को सौंपी है। बता दें कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को दो युवतियों ने दोपहर 12 बजे के आसपास रेलवे स्टेशन के पास मिलने को बुलाया था। अनुज मिश्रा जैसे ही रेलवे स्टेशन पर पहुंचे दोनों युवतियों ने चप्पलों और थप्पड़ों से पिटाई शुरू कर दी थी। जिलाध्यक्ष ने कई बार युवतियों के पैर पकड़ कर माफी मांगी, लेकिन वह पीटतीं रहीं।
एक युवती ने पिटाई कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शाम चार बजे के आसपास वायरल कर दिया। युवतियों ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष काफी दिनों से उनके साथ छेड़छाड़ करने के साथ फोन कर अश्लील बातेें कर रहे थे। अकेले में मिलने के लिए भी बुलाते थे। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे।
उधर, अनुज मिश्रा ने उधारी का पैसा मांगने पर साजिश के तहत मारपीट की बात कही थी। अनुज ने बताया कि उनकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से मकान के निर्माण के लिए युवतियों ने ईंट व गिट्टी ली थी। पैसे मांगने के लिए फोन किया तो स्टेशन रोड पर युवतियों ने बुलाया था। कोतवाल ने बताया कि युवतियों ने जिलाध्यक्ष जो आरोप लगाए हैं इसकी सच्चाई जानने के लिए युवतियों की काॅल डिटेल निकाली जाएगी।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।