• Breaking News

    जौनपुर, ई-लोक अदालत के माध्यम से तमाम वादों का हुआ निबटारा #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला प्राधिकरण एमपी सिंह के निर्देशन एवं अनुमति से सुलह-समझौते के आधार पर ”पारिवारिक वादों’’ के निस्तारण हेतु जनपद न्यायालय परिसर एवं ‘‘मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों’’ के निस्तारण हेतु वाहन दुर्घटना न्यायाधिकरण जौनपुर में जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में ‘‘ई-लोक अदालत’’ का आयोजन किया गया। 

    प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मनोज कुमार तृतीय ने एडीआर केन्द्र में दीप प्रज्ज्वलित करके ई-लोक अदालत का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् विभिन्न परिवार न्यायालयों द्वारा पारिवारिक विवादों के 33 वादों को निस्तारण हेतु लगाया गया जहां सभी न्यायालयों द्वारा कुल 30 वादों का निस्तारण कराया गया। 

    इसी क्रम में पीठासीन अधिकारी, वाहन दुर्घटना न्यायाधिकरण मनोज सिंह गौतम द्वारा सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण हेतु मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 20 वाद लगाये गये जिसमें से 16 वादों का निस्तारण कराया गया तथा 77,07,000 रूपये की धनराशि याचीगण को प्रतिकर रूप में दिलायी गयी। 

    इस प्रकार परिवार न्यायालयों द्वारा पारिवारिक मामलों के 30 वाद तथा वाहन दुर्घटना न्यायाधिकरण द्वारा एमएसीटी के 16 वादांे सहित कुल 46 वादों का निस्तारण कराया गया। 

    इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीशगण अली रजा, प्रहलाद सिंह, सुश्री एकता कुशवाहा, सिविल जज सीडि/प्रभारी सचिव मो. फिरोज सहित तमाम अधिकारी, अधिवक्ता वादकारी आदि उपस्थित हुए।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad