जौनपुर, जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने शीतला चौकिया मंडी में बने मतगणना स्थल एवं पोलिंग पार्टी रवाना स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहे। मशीन रखने के उपरांत कोई भी व्यक्ति कमरे में प्रवेश न कर पाए । निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के लिए एक अतिरिक्त जनरेटर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। कंट्रोल रूम में एक-एक मजिस्ट्रेट, पुलिसकर्मी, कैमरामैन एवं जेई की ड्यूटी लगाने के निर्देश उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश को दिया।
साथ ही कहा कि सभी व्यवस्थाएं शाम तक पूर्ण करके ट्रायल कर लिए जाएं। मतगणना में लगे कर्मियों के लिए स्नानघर, शौचालय एवं खाने-पीने की अच्छी व्यव्स्था करने के निर्देश देते हुये उन्होंने बताया कि मुख्य प्रवेश द्वार पर कोविड-19 हेल्प डेस्क बनाया जा रहा है जहां पर प्रवेश करने वाले व्यक्तियों का तापमान मापा जाएगा एवं सेनेटाइजेशन की व्यवस्था की जायेगी।
इस अवसर पर रिर्टनिंग आफिसर/उपजिलाधिकारी सदर नितीश कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी, मंडी सचिव सहित अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।