• Breaking News

    Mirzapur: मिर्जापुर वेब सीरीज को पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर है।

    amazon prime Video ने Mirzapur 3 यानी मिर्जापुर के थर्ड पार्ट का ऐलान कर दिया है। Mirzapur 2 के आखिरी में कालीन भैय्या यानी पंकज त्रिपाठी को जिंदा रखा गया। अब तीसरे हिस्से में उनकी अहम भूमिका रहेगी। कालीन भैय्या ही तय करेंगे कि मिर्जापुर की गद्दी किसको मिलेगी। Mirzapur के तीसरे यानी ग्रीनलाइटिंग सीजन 3 का मतलब यह भी है कि पंकज त्रिपाठी के साथ अली फजल, रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी और विजय वर्मा एक बार फिर धमाल मचाने आएंगे।। Mirzapur 3 की शूटिंग जल्द शुरू होगी। Mirzapur 3 के प्रोड्यूसर और एक्सेल इंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी ने इसकी पुष्टि कर दी है

    रितेश के मुताबिक, Mirzapur बेव सीरीज की सनसनी पूरी दुनिया में महसूस की जा रही है। दूसरे सीजन की सफलता के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिली। इसके बाद ही एक और सीजन के बारे में तय कर लिया गया था।

    Mirzapur 3 से खुश नहीं कुछ दर्शक, जानिए कारण

    Mirzapur 3 का भले ही ऐलान कर दिया हो, लेकिन कुछ दर्शक खुश नहीं हैं। कारण मुन्ना त्रिपाठी की मौत। मुन्ना का रोल दिव्यांशु शर्मा ने निभाया और दोनों ही सीरीज में खूब पसंद किए गए, लेकिन दर्शकों को तब निराशा हुई जब दूसरे भाग में मुन्ना की मौत हो जाती है। 

    इसके बाद जब मिर्जापुर के तीसरे भाग का ऐलान हुआ तो मुन्ना के नहीं होने का अफसोस गहरा गया। कुछ लोग इस बात से भी खुश नहीं है कि अब नई वेब सीरीज पर सेंसरबोर्ड की कैंची चलेगी यानी भाषा और बोल्ड सीन अब नहीं मिलेंगे। सोशल मीडिया पर दर्शक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं कि मिर्जापुर के तीसरी सीजन की कल्पना मुन्ना के बगैर नहीं की जा सकती है। वहीं निर्माताओं का कहना है कि मुन्ना के अलावा अन्य पात्र हैं, जिनके कारण तीसरा हिस्सा भी खूब मनोरंजक होगा।

    Ad


    Ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad