• Breaking News

    उतरप्रदेश: पहले फेज में सूबे के 10 जनपदों की जेल के कर्मचारी ड्यूटी के दौरान पहनेंगे बॉडी वार्न कैमरे (Camera)

    उतरप्रदेश पहले फेस में सूबे के 10 जनपदों की जेल के कर्मचारी बॉडी वार्न camera पहनकर जेल के अंदर ड्यूटी करेंगे। कैमरे में बंदियों के सारी गतिविधियों उनके व्यवहार और उनसे मिलने के लिए आने वाले लोगों तक की रिकार्डिंग होगी। यह रिकार्डिंग सुरक्षित की जाएगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पहल पर यह व्यवस्था उत्तर प्रदेश समेत राजस्थान, तेलंगाना और पंजाब में भी की जा रही है। उत्तर प्रदेश को इसके लिए 80 लाख रुपये की राशि की स्वीकृति की गई है। बंदियों को अपराध की दुनियां से बाहर निकालने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है।

    मनोचिकित्सक और मनोवैज्ञानिक क्लिप देखकर देंगे सुझाव

    जेल कर्मचारी जब बॉडी वार्न camera पहनकर ड्यूटी करेंगे तो ड्यूटी के दौरान जेल की सारी गतिविधियां, कैदियों का व्यवहार आदि सब की कैमरे में रिकार्डिंग होगी। यह भी पता चलेगा कि किस कैदी से मिलने के लिए उसका कौन सा परिजन आया है। कैदी का व्यवहार कैसा है। यह सारी रिकार्डिंग सुरक्षित की जाएगी। ड्यूटी शुरू होते ही कर्चमारी इसे धारण कर लेगा। कर्मचारी की ड्यूटी समाप्ति के समय ही बंद किए जाएंगे। 

    विशेष परिस्थितियां जैसे बन्दियों या कर्मचारी को निजता की आवश्यकता हो जैसे वाशरूम जाने हेतु ही थोड़ी देर के लिए camera बंद कर सकते हैं। पर इसकी सूचना कर्मचारियों को कंट्रोल रूम को देनी पड़ेगी। इसके लिए जेल में एक कंट्रोल रूम भी जेल में बनाया जाएगा। एक अधिकारी को कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस रिकार्डिंग को मनोचिकित्सक और मनोवैज्ञानिक एवं एक्सपर्ट देखेंगे। वह इसे देखकर यह पता लगाएंगे कि किस कैदी का क्या व्यवहार है। उसके अनुसार कैदी को सुधारने के तौर तरीके भी बताएंगे। जिससे कैदियों को अपराध की दुनियां से बाहर निकाला जा सके।

    पॉयलट प्रोजेक्ट के तहत सबसे पहले इन जिलों में शुरू होगी व्यवस्था

    डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि सेंट्रल जेल नैनी (प्रयागराज), जिला कारागार सीतापुर, कानपुर, गोरखपुर, गाजियाबाद, बांदा, वाराणसी, मुरादाबाद, अलीगढ़ और मुज्जफ्फरनगर जेल में पॉयलट प्रोजेक्ट के तहत यह व्यवस्था शुरू की जा रही है। यहां सफलता मिलने पर सूबे की अन्य जेलों में भी कर्मचारियों के बाडी वार्न कैमरा पहनकर ड्यूटी करने की व्यवस्था की जाएगी।

    Ad


    Ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad