• Breaking News

    Tik-Tok उपयोगकर्ता के लिए बड़ी खबर, TikTok की भी होगी वापसी? पढ़ें ये रिपोर्ट

    पबजी Mobile और टिक-टॉक दो पॉपुलर ऐप्स पिछले कुछ महीनों से भारत में बैन हैं. कल यानी 12 नवंबर को साउथ कोरियन कंपन पबजी Corporation ने ऐलान किया है कि कंपनी भारत में पबजी MOBIE INDIA लॉन्च करने की तैयारी में है

    पबजी के बाद अब टिक-टॉक भी भारत में वापसी कर सकता है. चीनी ऐप टिक टॉक को यक़ीन है कि सरकार से बातचीत करके इस ऐप पर लगा बैन हटवाया जा सकता है.

    टिक-टॉक इंडिया हेड निखिल गांधी ने भारत में टिक टॉक के कर्मचारियों को एक ईमेल किया है. इस ईमेल में उम्मीद दिलाई गई है कि कंपनी टिक टॉक को वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही है.

    ग़ौरतलब है कि टिक-टॉक की पेरेंट कंपनी Bytedance के अंदर भारत में अब भी कई कर्मचारी काम कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि टिक-टॉक और Helo के लिए भारत में लगभग 2000 कर्मचारी हैं और इस रिपोर्ट के मुताबिक़ इस बार उन्हें बोनस भी मिला है.

    बोनस के अलावा इस साल कंपनी ने अपने कर्मचारियों का एनुअल परफ़ॉर्मेंस रिव्यू भी किया है. कुल मिला कर ये है कि टिक-टॉक बैन होने के बावजूद कंपनी ने भारत में कर्मचारियों को बनाए रखा है. क्योंकि कंपनी को उम्मीद है कि भारत में इसे फिर से लाया जा सकता है.

    पबजी India की बात करें तो इस बार भारत में बिना किसी चीनी कंपनी के आएगी. लेकिन टिक टॉक के साथ ऐसा नहीं है. टिक-टॉक ने अभी तक भारत में ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है कि भारत में किसी कंपनी के साथ पार्टनरशिप करेगी या नहीं. 

    टिक-टॉक इंडिया हेड ने कहा है, ‘हम लोकल क़ानून को फ़ॉलो करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं. इनमें डेटा सिक्योरिटी और प्राइवेसी रिक्वॉयरमेंट शामिल हैं. सरकार को हमारी तरफ़ से क्लैरिफिकेशन सबमिट कर दिया गया है. हम अपने पूरे कर्मचारियों के साथ अपने यूज़र्स और क्रिएटर्स के लिए डेटिकेटेड है’

    टिक-टॉक ने उम्मीद जताई है सरकार की तरफ़ से पॉजिटिल रेस्पॉन्स मिलेगा. ऐसा कंपनी ने इस आधार पर कहा है कि वो डेटा और प्राइवेसी को लेकर सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन और क़ानून का पालन कर रही है.

    Ad


    Ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad