• Breaking News

    स्कूल जा रही टीचर पर गिरी 11KV बिजली की लाइन, मौके पर ही मौत

    बांसवाड़ा जिले के नोगामा में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूटी से स्कूल जा रही एक टीचर पर 11KV की बिजली की लाइन गिर गई। इससे स्कूटी जलकर खाक हो गई और टीचर की मौके पर ही मौत हो गई।

    मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। टीचर पीमल पाटीदार नदी के करीब से गुजर रही थीं, तभी ऊपर से गिरा बिजली का तार स्कूटी से आकर चिपक गया। घटना से कुछ देर पहले ही इलाके में बारिश हुई थी। इससे सड़क गीली थीं और लोगों ने करीब जाकर महिला को बचाने की हिम्मत नहीं की।

    मृतक बागीदौरा की रहने वाली थी और प्राइमरी स्कूल में टीचर थी। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने महिला के परिजन को घटना की सूचना दी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    ad

    28c76c99-6b95-4443-8266-4236ddb11510

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad