उत्तर प्रदेश: एक ही मंडप में मां-बेटी ने लिए सात फेरे, लोगों ने कहा- ऐसा पहली बार देखा
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक ही मंडप में बेटी के साथ मां ने भी साथ फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में शिरकत करने आए लोगों ने दोनों को आशीर्वाद देकर उनके सुनहरे भविष्य की कामना की।
बता दें कि पिपरौली ब्लॉक क्षेत्र के कुरमौल निवासी बेइली के पति की मृत्यु हो चुकी है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बेइली ने अपनी और पुत्री इंदू की शादी का रजिस्ट्रेशन करा रखा था। बेइली की उसके देवर जगदीश (55) और बेटी इंदू की शादी पाली निवासी राहुल के साथ हुई।
इस आयोजन में दोनों ने सात फेरे लिए और दांपत्य जीवन की शुरुआत की। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि एक ही मंडप में मां-बेटी दोनों का विवाह पहली बार देखने को मिला है। यह शादी चर्चा का विषय बनी रही।
बता दें कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को पिपरौली ब्लॉक मुख्यालय पर 63 जोड़ों ने दांपत्य जीवन में कदम रखा। इनमें से एक जोड़े का निकाह कराया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य छोटे लाल मौर्य व अन्य लोगों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इस दौरान भारी संख्या में दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह अति महत्वाकांक्षी योजना इस महंगाई के दौर में गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता दिलीप कुमार यादव ने कहा कि इस प्रकार की रस्म अदायगी से समाज में समानता की भावना जागृत होगी और इससे एकता को बल मिलेगा।
मुख्य अतिथि ने कहा कि खर्चीले विवाह के बजाय लोग सामूहिक विवाह के प्रति जागरूक होंगे। शादी आचार्य महेश्वर शुक्ल एवं मुकेश मणि त्रिपाठी ने कराई। जबकि इमाम इरफान अहमद ने एक मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया। बीडीओ डॉ. सीएस कुशवाहा ने सभी का आभार जताया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. एनके राय, अपर जिला कृषि अधिकारी रमेश द्विवेदी, एडीओ कोआपरेटिव सुनील पांडेय, कृषि रक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि सतपाल सिंह, एडीओ आईएसबी रतन सिंह, समरपाल सिंह, गुजेश्वर सिंह सहित ग्राम विकास एवं ग्रामपंचायत अधिकारी, सफाई कर्मचारी उपस्थित रहें।
ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।