• Breaking News

    जौनपुर। चेकिंग के दौरान एक ट्रक मवेशी बरामद, 18 गोवंश सहित दो पशु तस्कर गिरफ्तार - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर जौनपुर के निर्देशन में संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग व संदिग्धों की गिरफ्तारी व पुछताछ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुगराबादशाहपुर पुलिस द्वारा सतहरिया हाईवे रोड पर चेकिंग की जा रही थी कि थानाध्यक्ष मुगराबादशाहपुर  ओमनारायण सिंह को जरिए मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि बिहार व बंगाल में पशु तस्करी करने वाला गिरोह एक ट्रक में गोबंश लेकर जंघई होते हुए बिहार निकलने वाला है। सूचना पर पुलिस द्वारा और सतर्कता से चेकिंग की जाने लगी तभी एक ट्रक आती दिखायी दी जिसे रुकने का इसारा किया गया किन्तु ट्रक पुलिस जीप को टक्कर मारकर भागने लगी, जिसका पीछा कर पुलिस फोर्स द्वारा हिकमत अली का प्रयोग करते हुए ट्रक को सतहरिया इंडस्ट्रीयल एरिया में पकड़ लिया गया तथा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया व एक भागने में सफल हो गया।ट्रक की तलाशी ली गयी तो उसमें गो तस्करी हेतु ले जा रहे 18 गोवंश पशु बरामद हुए।

    पुलिस ने धर्मेंद्र चौहान पुत्र रामनिवास चौहान निवासी ग्राम चौसा थाना बक्सर जिला बक्सर बिहार,

    मुन्ना नोनिया पुत्र जनार्दन नोनिया निवासी चौसा थाना बक्सर जिला बक्सर बिहार को गिरफ्तार कर लिया।जबकि वाहन स्वामी ब्रिजभूषण तिवारी निवासी मुगराबादशाहपुर की तलाश की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष ओमनरायण सिंह, उप निरीक्षक मनोज कुमार पांडे, उप निरीक्षक ब्रिज बिहारी सिंह ,उ0नि0 बृजेश गुप्ता, का0 सुनील यादव, का0 पवन दुबे,का0 गया प्रसाद, का0 संतोष, का0 जितेंद्र सिंह, का0 शिव सिंह, का0 चालक मनोज चौबे शामिल थे।

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad