• Breaking News

    WhatsApp Alert: यूजर्स रहें अलर्ट, शर्तें मंजूर नहीं तो डिलीट कर सकते हैं अकाउंट

    आजकल अधिकतर लोगों के मोबाइल फोन में व्हाट्सएप ऐप जरूर मिल जाता है, लेकिन नए साल से  व्हाट्सएप यूजर्स के लिए इसे उपयोग करना इतना आसान नहीं होगा। दरअसल साल 2021 से अब व्हाट्सएप यूजर्स को उसकी शर्तों को पूरी तरह स्वीकार करना अनिवार्य होगा अन्यथा व्हाट्सएप अकाउंट डीलिट कर दिया जाएगा। व्हाट्सएप द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नई शर्ते 8 फरवरी 2021 से लागू होंगी, जिनमें कहा गया है कि अगर यूजर व्हाट्सएप की सभी शर्तों को स्वीकार नहीं करते हैं, तो वह अपने अकाउंट को Delete भी किया जा सकता है।

    यह जानकारी WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट के जरिए सार्वजनिक की है। हालांकि फेसबुक के अधिकार क्षेत्र वाली इस कंपनी ने अभी तक नई शर्तों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। WABetaInfo ने अपने स्क्रीनशॉट में कहा है कि व्हाट्सएप की शर्तों में इस बात की जानकारी दी गई है कि कंपनी अपने यूजर्स के डाटा का उपयोग कैसे करेगी। साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि कंपनी फेसबुक बिजनेस के लिए यूजर्स की चैट का कैसे प्रबंध करेगी। ऐसे में यूजर्स को व्हाट्सएप का उपयोग करने से पहले इसके नियम कायदे व शर्ते जरूर पढ़ लेना चाहिए।

    जानिए व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने क्या कहा

    व्हाट्सएप की टर्म एंड कंडीशन संबंधी मीडिया रिपोर्ट्स जब सामने आई तो व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने नई शर्तों को लेकर कहा है कि यूजर्स के लिए कंपनी की सभी शर्तों को स्वीकार करना होगा। वहीं, नई शर्तें 8 फरवरी 2021 से लागू होने वाली हैं, लेकिन इसमें बदलाव किया जा सकता है। इसलिए नए साल में आठ जनवरी के बाद व्हाट्सएप का उपयोग करने से पहले नई शर्तों के बारे में जानकारी जरूर हासिल कर लें।

    IOS यूजर्स के लिए नया फीचर जारी

    इधर व्हाट्सएप ने अपना सबसे शानदार फीचर लॉन्च किया है, जो सिर्फ iOS यूजर्स के लिए है, जिसमें आप अलग-अलग चैट विंडोज में अलग-अलग बैकग्राउंड लगा सकते हैं। यानि व्हाट्सएप कॉन्टैक्ट्स की चैट विंडो में अपने हिसाब से कोई भी वॉलपेपर लगा सकते हैं। इसके अलावा डार्क मोड में अलग वॉलपेपर लगा सकते हैं। साथ ही यूजर्स वॉलपेपर की ओपेसिटी को भी एडिट कर पाएंगे।

    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad