• Breaking News

    जौनपुर, खत्म होंगे क्षेत्र पंचायत के 51 वार्ड, 35 ग्राम पंचायतों में भी अबकी चुनाव नहीं - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। नगर पालिका के सीमा विस्तार और तीन नए नगर पंचायतों के गठन के बाद जिले में क्षेत्र पंचायत के 51 वार्ड कम हो गए हैं। इस बार इन वार्डों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुनाव नहीं होगा। वर्ष 2015 के सापेक्ष 35 ग्राम पंचायतों में भी वोट नहीं पड़ेंगे। 



    पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों का परिसीमन तैयार हो गया है। जिला पंचायत के वार्ड तो नहीं घटे हैं, लेकिन उनमें शामिल गांवों की संख्या कम हो गई है। परिसीमन की इस सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी।

    वर्ष 2015 में जिले की 1773 ग्राम पंचायतों में वोट पड़े थे। इक्कीस क्षेत्र पंचायतों के लिए 2077 वार्ड सदस्य का चुनाव हुआ था। चुनाव के बाद हुए शहर के सीमा विस्तार से 24 ग्राम पंचायतों नगर पालिका का हिस्सा बन गई थीं। वर्ष 2017 में यहां वार्ड सभासद का चुनाव हुआ। वर्ष 2019 के दिसंबर में सरकार ने गौराबादशाहपुर, कजगांव और रामपुर के रुप में तीन नई नगर पंचायतों के गठन को मंजूरी दीं। 

    इसमें 11 ग्राम पंचायतें पूरी तरह समाहित हो गई हैं। इस बार चुनाव से पहले सरकार ने पंचायतों का नया परिसीमन करने का निर्देश दिया है। इसके तहत नगर पालिका और नगर पंचायत में शामिल हुई 35 ग्राम पंचायतों को सूची से हटा दिया गया है। इन गांवों में आने वाले क्षेत्र पंचायत के 51 वार्ड भी कम हो गए हैं। नए परिसीमन की अनंतिम सूची तैयार करते हुए पंचायती राज विभाग ने शासन को सूचना भेजी है। अब इस पर आपत्तियां और सुझाव लिए जाएंगे। कोई विशेष बाधा नहीं आई तो इस बार इन गांवों और वार्डों में चुनाव नहीं होगा।

    धर्मापुर से कटे 19 और करंजा से 12 वार्ड

    क्षेत्र पंचायत के नए परिसीमन से सबसे ज्यादा असर शहर से सटे धर्मापुर और करंजाकला ब्लाक पर पड़ा है। धर्मापुर के 13 ग्राम पंचायतें और 19 क्षेत्र पंचायत वार्ड कम हुए हैं। वहीं करंजाकला के 10 ग्राम पंचायत और 12 क्षेत्र पंचायत वार्डों का अस्तित्व खत्म हो गया है। इनके अलावा सिरकोनी के सात गांव, 10 क्षेत्र पंचायत वार्ड, सिकरारा के दो गांव, चार वार्ड और रामपुर ब्लाक की तीन ग्राम पंचायत व छह क्षेत्र पंचायत वार्ड को समाप्त किया गया है।

    परिसीमन के बाद इस ब्लाक में इतने ग्राम पंचायत

    नए परिसीमन के बाद धर्मापुर में 39, करंजाकला में 93, रामपुर में 82, सिकरारा में 80, सिरकोनी में 66 ग्राम पंचायत हो गए हैं। इनके अलावा बरसठी में 88, डोभी में 69, बक्शा में 99, मछलीशहर में 92, महराजगंज में 89, मुफ्तीगंज में 52, मुंगराबादशाहपुर में 81, सुईथाकला में 79, जलालपुर में 59, केराकत में 71, खुटहन में 95, मड़ियाहूं में 99, रामनगर में 99, सुजानगंज में 98, बदलापुर में 95 और शाहगंज में 113 ग्राम पंचायत रहेंगे।

    क्षेत्र पंचायत के वार्डों की यह होगी संख्या

    करंजाकला ब्लाक में 111, रामपुर में 100, धर्मापुर में 44, सिकरारा में 87, सिरकोनी में 85 क्षेत्र पंचायत के वार्ड अवशेष रहेंगे। अन्य ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत की संख्यात्र् में कोई कमी नहीं हुई है। बरसठी में 98, बक्शा में 101, डोभी में 84, महराजगंज में 83, मुफ्तीगंज में 64, मुंगराबादशाहपुर में 99, सुईथाकला में 93, जलालपुर में 85, केराकत में 92, खुटहन में 109, मड़ियाहूं में 106, रामनगर में 106, सुजानगंज में 105, बदलापुर में 105 और शाहगंज में 155 वार्ड शेष हैं।

    ---

    नए परिसीमन के बाद 35 ग्राम पंचायत और 51 क्षेत्र पंचायत के वार्ड कम हो रहे हैं। इनकी अनंतिम सूची तैयार हो चुकी है। इस पर आपत्तियां और सुझाव लिए जाएंगे। इसके बाद अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इस बार चुनाव इसी परिसीमन के आधार पर होगा। -संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी।

    AD

    AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad