• Breaking News

    जौनपुर, K.G.M.U के दीक्षांत समारोह में जौनपुर के नीरज को मिला गोल्ड मेडल - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News 

    जौनपुर। किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में जौनपुर के परसुपुर निवासी डॉ नीरज वर्मा को सूरत कुमार लाल स्वर्ण पदक मिला। प्रांतीय चिकित्सा सेवा में कार्यरत डा नीरज ने वहां से एमडी की पढ़ाई पूरी की। गांव के विद्यालय से हिंदी माध्यम में पढ़ाई कर इस मुकाम पर पहुंचे नीरज ग्रामीण इलाकों मेें ही सेवा करना चाहते हैं। वह अपने परिवार के पहले डॉक्टर हैं और उनकी उपलब्धि पर गांव को नाज है।

    मछलीशहर तहसील के परसुपुर गांव के डॉ. नीरज के पिता लाल मदन चंद वर्मा किसान हैं। वह गांव के प्रधान रह चुके हैं। मां मनोरमा देवी गृहिणी हैं। तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर नीरज ने गांव के विद्यालय से पढ़ाई शुरू की। महानगर ब्वायज इंटर कॉलेज से बारहवीं की पढ़ाई करने के बाद सीपीएमटी में 157वीं रैंक हासिल कर केजीएमयू में दाखिला लिया। एमबीबीएस करने के बाद प्रांतीय चिकित्सा सेवा में चले गए। दो साल सरकारी सेवा में रहने के बाद उनका चयन एमडी के लिए हो गया। वर्ष 2017 से 2020 तक उन्होंने एमडी किया। वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा बड़े पिता कन्हैया राम पटेल, चचेरे भाई राहुल पटेल, सचिन पटेल, अंकित वर्मा को देते हैं। डॉ. नीरज की पत्नी नीता वर्मा बागपत में होमगार्ड कमांडेंट हैं।

    एमबीबीएस करने के बाद ज्यादातर चिकित्सक अस्पतालों के महंगे पैकेज चुनते हैं लेकिन नीरज ने सरकारी सेवा चुनी। फिलहाल वह अमेठी कोविड-19 के एल-2 अस्पताल और आईसीयू की व्यवस्था संभाल रहे हैं। उनका कहना है कि निजी अस्पतालों में साधन संपन्न लोग ही पहुंचते हैं, जिन्हें सेवा देने वालों की कमी नहीं है। हमें गांव के उन लोगों के लिए काम करना है, जिनके पास दवा, इलाज के लिए पैसे नहीं है। एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की पीएचसी में सेवाओं के दौरान इसे महसूस किया और पिता भी इसके लिए प्रेरित करते रहे।

    बड़े पिता की बीमारी में समझी डॉक्टर की अहमियत

    नीरज के डाक्टर बनने में उनके बड़े बड़े पिता व सेवानिवृत्त लिपिक कन्हैया राम पटेल की अहम भूमिका रही है। उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए वह उन्हें अपने साथ लखनऊ ले गए और वहीं अपनी निगरानी में पढ़ाया। हाईस्कूल की पढ़ाई तक नीरज का लक्ष्य स्पष्ट नहीं था। जब वह 11वीं में थे तोबड़े पिता को हार्ट अटैक हुआ। उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर जाना पड़ा। इस दौरान सामने आई चुनौतियों ने उन्हें जीवन बचाने में डॉक्टर की अहमियत समझाई। इसके बाद से ही प्रण लिया कि वह डॉक्टर ही बनेंगे। इंटर के बाद सीपीएमटी में शामिल हुए और केजीएमयू में दाखिला लिया।

    AD

    AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad