• Breaking News

    कौशांबी में स्कॉर्पियो पर पलटा ट्रक, दूल्हे की बहन समेत 8 की मौत

    उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

    कड़ा कोतवाली के देवीगंज चौराहे के पास बुधवार तड़के गिट्टी लदा 1 ट्रक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़ी स्कार्पियो के ऊपर पलट गया। हादसे में दूल्हे की बहन, भांजा, चाची, चचेरी बहन, मामी और ममेरे भाई समेत 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लड़कियों ने स्कार्पियो से कूदकर किसी तरह से जान बचाई।

    कोखराज के शहजादपुर गांव निवासी मोहनलाल गुप्ता (रिटायर सचिव सहकारी समिति) के बेटे पंकज अग्रहरि की मंगलवार को शादी थी। बरात कड़ा कोतवाली के देवीगंज स्थित एक गेस्ट हाउस गई थी। 

    शादी समारोह में शामिल होने के बाद बुधवार तड़के तकरीबन 4 बजे नागपुर (महाराष्ट्र) में रहने वाले रिश्तदार की स्कार्पियो से दूल्हे की बहन शशि देवी (35) पत्नी रमेश गुप्ता, भांजा ओम गुप्ता (08) पुत्र रमेश गुप्ता, भांजी श्वेता (13), निवासी अल्लापुर-प्रयागराज, चाची रोशनी देवी (50) पत्नी बसंतलाल गुप्ता, चचेरी बहन नेहा (18) पुत्री बसंतलाल गुप्ता, निवासी राजरूपपुर-प्रयागराज,  मामी पूनम देवी (42) पत्नी हनुमान प्रसाद, ममेरी बहन मुस्कान (15), साक्षी (13) पुत्री हनुमान प्रसाद, पड़ोसी सोनू तिवारी की बेटी सीमा तिवारी(16) समेत नौ लोगों को लेकर चालक घर शहजादपुर जा रहा था। 

    अंधेरा होने के कारण चालक रास्ता भूल गया और गाड़ी कड़ा रोड के बजाय लेहदरी की तरफ मोड़ दी। देवीगंज चौराहे से लेहदरी की तरफ टर्न होते ही उसे भूल का एहसास हुआ तो वह गाड़ी खड़ीकर समझने लगा। इसी बीच गिट्टी लेकर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। 

    हादसे में चालक शिवराज सरोज (23) पुत्र हरिनारायण निवासी बालकमऊ, कोखराज समेत 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भांजी श्वेता और ममेरी बहन साक्षी ने गाड़ी से कूदकर किसी तरह जान बचाई। हादसे के बाद मची चीखपुकार सुन घटनास्थल पर भीड़ लग गई। 

    कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर JCB की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। सूचना के बाद पहुंचे DM अमित कुमार सिंह व SP अभिनंनदन ने घटना का जायजा लिया और सभी शवों को फौरन पोस्टमार्टम  हाउस भिजवाया। हादसे के बाद से दोनों पक्षों में कोहराम मचा हुआ है।

    • AD



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad