• Breaking News

    उत्तर प्रदेश :- कटी अंगुलियां जेब में लेकर डेढ़ घंटे तक उपचार का इंतजार करता रहा पीड़ित

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सरकारी अस्पताल में रात करीब 12 बजे 1 व्यक्ति अपने दाएं हाथ की 3 कटी हुई अंगुलियां पैंट की जेब में रखकर डेढ़ घंटे तक चिकित्सक का इंतजार करता रहा। इसके बाद आए चिकित्सक ने उसका उपचार किया। सुबह पीड़ित ने थाने पहुंचकर अपने भतीजे के खिलाफ तहरीर दी है। 

    थानाभवन क्षेत्र के गांव लतीबगढ़ निवासी सेठपाल मंगलवार सुबह थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि भतीजे ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर उस पर तलवार से हमला कर दिया। उसकी दाएं हाथ की 3 अंगुलियां कट गईं। पीड़ित का कहना है कि सोमवार रात्रि के समय उसने अपने भतीजे को चारा काटने के लिए कहा, जिससे वह नाराज हो गया था। 

    उसने तलवार से हमला कर दिया। उधर, पीड़ित का कहना है कि वह रात में करीब 12 बजे सीएचसी पहुंचा, लेकिन वहां कोई चिकित्सक नहीं था। वह कटी अंगुलियां जेब में लिए करीब डेढ़ घंटे तक चिकित्सक का इंतजार करता रहा। शुरुआत में वहां मौजूद कर्मचारी ने 20 मिनट में चिकित्सक के आने की बात कही थी, लेकिन चिकित्सक करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचे, तब जाकर उसे उपचार मिल पाया। 

    CMO वीर बहादुर ढाका ने बताया कि उन्हें डॉ. दिग्विजय के ड्यूटी पर नहीं होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

    AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad