• Breaking News

    Be Alert: फर्जी Paytm एप से पेमेंट कर लगाया 17 हजार का चूना, आप ऐसे रहें सावधान

    डिजिटिल पेमेंट सर्विस में पेटीएम एप का बड़ा नाम है। देश के करोड़ों लोग पेटीएम एप का इस्तेमाल करते हैं और यह बात जगजाहिर है कि जो चीज जितनी ज्यादा लोकप्रिय होती है, उसके नाम पर उतने ही फर्जीवाड़े होने लगते हैं। Paytm के साथ भी ऐसा ही होने लगा है। पहले PayTm KYC के नाम पर लोगों को चूना लगाया गया जिसके बाद कंपनी को विज्ञापनों के जरिए अपने ग्राहकों को अलर्ट करना पड़ा। अब नया मामला Paytm के फर्जी एप से क्यूआर कोड स्कैन करके फर्जी पेमेंट करने को लेकर सामने आया है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

    इंदौर में तेजी से हो रही फर्जी एप से ठगी

    इंदौर में फेक एप से क्यूआर कोड स्कैन कर धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शहर में एक गारमेंट की दुकान पर एक युवती ने 17 हजार रुपये के लेडी गारमेंट्स खरीदे और फर्जी  PayTm से पेमेंट करके दुकानदार को दिखाया और नौ दो ग्यारह हो गई। दुकानदार के मुताबिक युवती ने  PayTm एप से पेमेंट करके पेमेंट सफल होने का निशान भी दिखाया था जिसके बाद उसे जाने दिया गया लेकिन काफी देर बाद अकाउंट में पैसे नहीं आने पर युवती की तलाश शुरू हुई। एक पार्किंग में पकड़े जाने के बाद युवती ने दुकान के कर्मचारी से कहा कि वह गाड़ी पार्क करके दुकान आ रही है, इसके बाद कर्मचारी तो दुकान में वापस आ गया लेकिन युवती नहीं आई। बाद में अन्य दुकानदारों से बात करने पर पता चला कि युवती ने फर्जी  PayTm एप से पेमेंट करके चूना लगा दिया है।

    राजनांदगांव में भी हुई थी ऐसी ही घटना

    कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव में भी ऐसी ही घटना हुई है। राजनांदगांव के सोमनी ग्राम पंचायत स्थित गौरव मेंस वियर के संचालक प्रतीक तिवारी ने अमर उजाला को बताया कि 8 DECEMBER को एक युवक ने 5,200 रुपये के कपड़े खरीदे और फर्जी पेटीएम एप से पेमेंट सफल होने का मैसेज दिखाकर रवाना हो गया। काफी देर तक अकाउंट में पैसे ना आने पर प्रतीक को संदेह हुआ फिर उन्होंने  PayTm के कस्टमर केयर को फोन किया तो उसने बताया कि उनके अकाउंट में 5,200 रुपये का उस दिन कोई ट्रांजेक्शन ही नहीं हुआ है। प्रतीक ने इस फर्जीवाड़े को लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

    कैसे करें फर्जी  PayTm एप से बचाव?

    पिछले साल  PayTm स्पूफ नाम से एक  PayTm वायरल हुआ था जिसके जरिए लाखों रुपये के फर्जी पेमेंट किए जा सकते थे लेकिन अब नए तरह का कोई फर्जी  PayTm एप मार्केट में आया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह की धोखाधड़ी से अपने यूजर्स को बचाने के लिए  PayTm ने एक स्पीकर लॉन्च किया है। पेमेंट हो जाने पर यह स्पीकर बोलकर आपको बताता है कि आपके खाते में इतने रुपये का पेमेंट हो गया है। यदि आपके पास यह स्पीकर है तो बिना पेमेंट की आवाज आए ग्राहक को सामान ना दें और यदि आपके पास यह स्पीकर नहीं है तो जब तक आपके खाते में पैसे ना पहुंचे, तब तक ग्राहकों को दुकान ना छोड़ने दें। बेहतर होगा कि आप इस स्पीकर का इस्तेमाल शुरू कर दें।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad